फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The post of dermatologist is vacant in the district hospital, SMO was promoted and posted as Juaan CHC

Sonipat News: जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ का पद खाली, एसएमओ को पदोन्नत कर जुआं सीएचसी लगाया

Sun, 14 Jul 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
The post of dermatologist is vacant in the district hospital, SMO was promoted and posted as Juaan CHC
सोनीपत के खरखौदा सीएचसी में नियुक्त एसएमओ डाॅ. आशा सहरावत।
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में अब चर्म रोगियों को इलाज नहीं मिलेगा। यहां से चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंघल वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) पदोन्नत हो गए हैं और स्वास्थ्य विभाग ने उनको गांव जुआं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नियुक्त किया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खेवड़ा के इंचार्ज डॉ. प्यारेलाल मलिक को पानीपत के गांव अहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसएमओ नियुक्त किया है। इस तरह जिले के पांच चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग ने पदोन्नत किया है। चिकित्सक काफी समय से पदोन्नति सूची जारी होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना दाद, खाज व खुजली मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंघल की ओपीडी 200 से ज्यादा होती है। सरकार ने चर्म रोग विशेषज्ञ को बतौर एसएमओ पदोन्नत कर दिया है। उनकी नियुक्त अब सीएचसी जुआं में की गई है। उनकी नियुक्ति किए जाने के चलते अब वह जिला नागरिक अस्पताल में सेवाएं नहीं दे पाएंगे। ऐसे में अस्पताल में उपचार कराने वाले चर्म रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उनके स्थान पर अस्पताल में दूसरे चर्म रोग विशेषज्ञ को नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

पीएचसी खेवड़ा के पहले इंचार्ज हुए पदोन्नत
टोक्यो पैरालंपिक में सुमित आंतिल ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। सितंबर 2021 में सुमित आंतिल के स्वागत समारोह के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गांव में पीएचसी खोलने की घोषणा की थी। मुख्यालय में मंजूरी मिलने के बाद मार्च, 2022 में गांव के सरकारी स्कूल के भवन में पीएचसी को चालू कर दिया था। उसके बाद जून 2022 में डॉ. प्यारेलाल मलिक को पीएचसी का इंचार्ज लगाया गया था। अब दो साल के सेवाएं देने के बाद पीएचसी इंचार्ज डॉ. प्यारेलाल मलिक को पदोन्नत किया गया है। अब उन्हें पानीपत जिले के गांव अहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसएमओ नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. आशा सहरावत चार माह तक रहीं कार्यकारी एसएमओ
एसएमओ डाॅ. सत्यपाल के स्थानांतरण के बाद मार्च में खाली हुए खरखौदा के उपमंडल नागरिक अस्पताल के एसएमओ पद को वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. आशा सहरावत ने संभाला था। उन्होंने कार्यकारी एसएमओ का पदभार 14 मार्च को ग्रहण किया था। अब सरकार ने उन्हें पदोन्नत करके एसएमओ की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा पीएचसी भटाना जाफराबाद की डॉ. किरण सिंधु को पदोन्नत करके सीएचसी मुंडलाना में एसएमओ नियुक्त किया है। उपमंंडल नागरिक अस्पताल गोहाना के डॉ. संजीव शर्मा को पदोन्नत करके जींद के जुलाना स्थित सीएचसी में बतौर एसएमओ नियुक्त किया है।



स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की पदोन्नति सूची जारी की है। जिले के पांच चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग ने पदोन्नत कर एसएमओ लगाया गया है। इसमें से दो चिकित्सकों को जिले से बाहर नियुक्त किया है।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed