फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The policeman returning from duty was stopped and beaten

ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मी को रोककर पीटा

Sat, 20 Nov 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The policeman returning from duty was stopped and beaten
खरखौदा। दिल्ली से घर लौट रहे खांडा निवासी दिल्ली के पुलिसकर्मी ने अपने ताऊ के लड़कों समेत चार पर उसे रास्ते में रोककर हमला करने का आरोप लगाया है। साथ ही कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने दो नामजद समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव खांडा निवासी प्रदीप का कहना है कि वह वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी ड्यूटी कर घर लौट रहा था। जब वह पिपली गांव के पास पहुंचा तो अचानक किसी ने उसकी कार पर राड से हमला किया। उसने कार रोककर देखा तो उसके ताऊ के दो लड़कों के साथ दो अन्य युवक भी थे। उन्होंने उसकी कार के आगे अपनी कार अड़ा दी और कार से उतरकर राड से हमला कर दिया, जबकि दो अन्यों ने लाठी-डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके साथ ही वह उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जांच करने पर उसकी कार में रखे 70 हजार रुपये गायब मिले और सोने की चेन भी झगड़े के दौरान गिर गई। घायल को पहले खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, में लाया गया, जहां से परिजन उसे दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed