फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the police returned the nihangs who were going to pray at the gurudwara in delhi

दिल्ली के गुरुद्वारा में मत्था टेकने जा रहे निहंगों को पुलिस ने लौटाया

Fri, 03 Dec 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
the police returned the nihangs who were going to pray at the gurudwara in delhi
दिल्ली में करनाल बाईपास के पास रोका गया निहंग जत्था। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर से दिल्ली के गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए निकले निहंग जत्थेदारों को दिल्ली पुलिस ने करनाल बाईपास के पास रोक दिया और लौटा दिया। निहंग जत्थेदारों ने कुछ देर के लिए विरोध किया, लेकिन बाद में लौट आए।
विज्ञापन

निहंग जत्थेदार राजाराज सिंह व अन्य निहंग जत्थेदारों ने चार दिन पहले ही एलान किया था कि कृषि कानून वापस होने की औपचारिकता पूरी होने के बाद वह दिल्ली के गुरुद्वारों में मत्था टेकने के लिए पहुंचेंगे और गुरु साहेब का शुक्राना करेंगे। इसी कड़ी में वीरवार को निहंग जत्थेदार राजा राज सिंह के साथ 17 अन्य निहंग दिल्ली के गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए निकले, लेकिन उन्हें दिल्ली पुलिस ने करनाल बाईपास के पास ही रोक दिया।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर निकाला ट्रैक्टर मार्च
वहीं कुछ किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा की शेष मांगों को पूरा करने की मांग व जेलों में बंद आंदोलन के बंदियों को रिहा करने की मांग को लेकर कुंडली बॉर्डर पर सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च निकालकर रोष प्रकट किया। ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व कीर्ति किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष निर्भाई सिंह और युवा विंग के प्रदेश संयोजक भूपिंदर सिंह लोंगोवाल ने किया। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक वे कुंडली बॉर्डर पर संख्या बढ़ाएंगे और रोजाना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed