फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the person was murdered for asking for money for the construction of the house

घर का निर्माण करने के रुपये मांगने पर की थी व्यक्ति की हत्या

Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
the person was murdered for asking for money for the construction of the house
सोनीपत। गांव मच्छरौला के पास व्यक्ति की हत्या कर यमुना में शव फेंकने के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। शव की पहचान के साथ ही पुलिस ने हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने घर का निर्माण कराने के बाद पैसे मांगने पर हत्या करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी बख्तावरपुर निवासी दीपक व आमिर है। उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

रोहतक के गांव मदीना निवासी सुमित ने सोमवार को मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि वह यमुना में खनन करने वाली कंपनी का इंचार्ज है। सोमवार को करीब 11 बजे यमुना घाट के पास उसे व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को निकलवा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी थी। मंगलवार को मुरथल थाना पुलिस ने बताया कि शव की पहचान मूलरूप से बिहार फिलहाल मुरथल निवासी बबलू के रूप में हुई। पुलिस ने जांच करते हुए दीपक और आमिर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक ने उनके घरों का निर्माण किया था। अब वह रुपये मांग रहा था। रुपये न देना पड़े, इसके लिए उसको शराब पिलाकर ईंटों से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

वर्जन
ब्लाइंड मर्डर के मामले से पर्दा उठाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने राजमिस्त्री के पैसे देने से बचने के लिए हत्या करने की बात कही है। उन्हें रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed