फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The person committed suicide by hanging in the house, a case was filed against the friend and his female friend

व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर दी जान, दोस्त व उसकी महिला मित्र पर मुकदमा दर्ज

Sat, 17 Jul 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The person committed suicide by hanging in the house, a case was filed against the friend and his female friend
गांव नसीरपुर बांगर में एक व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को उतारकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद शाम को मृतक के भाई ने जब उसका मोबाइल देखा तो आत्महत्या के लिए विवश करने का पता लगा।
विज्ञापन

व्यक्ति ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल में वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग कर अपने दोस्त व उसकी महिला मित्र पर उसे आत्महत्या के लिए विवश करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नसीरपुर बांगर के रहने वाले कपिल ने राई थाना की जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय चौकी पुलिस को बताया कि वह डीटीसी में चालक है। वह वीरवार को ड्यूटी पर था। इसी दौरान सूचना मिली कि उसके भाई अनिल (37) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसका भाई मानसिक रूप से परेशान था। जिस पर वह घर लौटा और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत के बाद शव को फंदे से उतारकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद शाम को घर आए तो उसने अपने भाई का मोबाइल देखा। इसमें उसे एक वीडियो व ऑडियो मिला। वह अपने दोस्त गांव बिंदरौली के मंजीत व उसकी महिला मित्र पर आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जुटाए सुबूत, घर के अंदर सुसाइड नोट भी मिला
मुकदमा दर्ज करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने गांव में एफएसएल की टीम को बुलाकर सुबूत जुटाए। पुलिस टीम ने अनिल के घर जाकर फंदा लगाने के स्थान से भी सुबूत जुटाए। पुलिस को घर से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें भी उसने मंजीत व उसकी महिला मित्र पर आरोप लगाए हैं। पुलिस अब सुसाइड नोट की भी जांच कराएगी।
बुधवार को घर से बुलाकर ले गया था मंजीत
परिजनों ने बताया कि बुधवार को मंजीत उनके घर आया था। वह अनिल को अपने साथ लेकर गया था। शाम को अनिल घर आ गया था। वह परेशान दिख रहा था। इसके बाद वह रात को अपने कमरे में चला गया। उसने रात को करीब 11 बजे अपनी पत्नी को मां के पास सोने के लिए भेज दिया था। जब उसकी पत्नी सुबह कमरे में गई तो अनिल फंदे पर लटका मिला था।
वीडियो व ऑडियो में बोला - मंजीत और उसकी मित्र ने मुझे मरने को मजबूर कर दिया
मोबाइल में मिले वीडियो व ऑडियो में वह गलती होने की बात कह रहा है। वीडियो में वह अपनी पत्नी को संबोधित कर रहा है कि उससे बड़ी गलती हो गई और बिंदरौलिया मंजीत ने करवा दी। मुझे माफ कर देना। उसने जिसके साथ मिलकर यह करवाया है, यह तो उसे ही पता है। मैं इस कमरे से बाहर आकर किसी को शक्ल नहीं दिखा सकता। परिवार और खुद को संभाल लेना। मेरी जिंदगी यहीं तक थी। वहीं ऑडियो में एक व्यक्ति को संबोधित कर कह रहा है कि मंजीत बिंदरौली वाले ने उसे धोखा दे दिया। उसने अपनी मित्र के साथ मिलकर उसे इतना बड़ा धोखा दे दिया कि उन्होंने मुझे मरने को मजबूर कर दिया। मेरी मौत के लिए वे दोनों जिम्मेदार हैं।

वर्जन
गांव नसीरपुर बांगर में एक व्यक्ति के फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली है। परिजनों ने उसका पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। अब परिजनों ने वीडियो व ऑडियो क्लिप देकर उसके दोस्त व दोस्त की महिला मित्र पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed