फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Panchayat with the highest participation will get a reward of 50 thousand

Sonipat News: सबसे ज्यादा भागीदारी वाली पंचायत को मिलेगा 50 हजार का इनाम

Wed, 29 Jan 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Jan 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The Panchayat with the highest participation will get a reward of 50 thousand
सोनीपत। जिले में 9 फरवरी को होने वाली सोनीपत हॉफ मैराथन को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग पंजीकरण करवा रहे हैं। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि ग्रामीण युवाओं की भागीदारी ज्यादा हो, इसके लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। जो भी ग्राम पंचायत सबसे ज्यादा पंजीकरण करवाएगी उसे 50 हजार रुपये अलग से इनाम दिया जाएगा। हॉफ मैराथन में महिला, पुरुष, बुजुर्ग, दिव्यांग, विशेष श्रेणी के दिव्यांग भी पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि हॉफ मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहेंगे। हॉफ मैराथन का शुभारंभ दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल से होगा, जो मुरथल रोड सेक्टर 14-15 डिवाइडिंग रोड, महाराणा प्रताप चौक, ट्रक यूनियन, दीवान फार्म से होते हुए वापस मुरथल विवि पहुंचेंगी। मैराथन के लिए पोर्टल पर 21 किलोमीटर फुल व 10 किलोमीटर की श्रेणी में आवेदन करने वाले रनर्स को रनिंग किट्स प्रदान की जाएगी। इसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप युक्त बीब (टी शर्ट पर चिपकने वाला स्टीकर) शामिल है। चिप युक्त बीब से रनर अपना वास्तविक रन टाइम कैलकुलेट कर सकेंगे, साथ ही आयोजन के उपरांत अपने इलेक्ट्रॉनिक बीब की मदद से आयोजन से जुड़े फोटो भी डाउनलोड कर सकेंगे। हॉफ मैराथन में अलग-अलग श्रेणी के विजेताओं को तीन हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें पंजीकरण

उपाुयक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि हॉफ मैराथॉन में इच्छुक नागरिक https://www.sonipathalfmarathon.com पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदक को मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ई-मेल पर एक संदेश प्राप्त होगा। इसी संदेश में धावक की पूरी जानकारी होगी। जिसे दिखाकर धावक अपनी टी-शर्टस, चिप युक्त बीब व अन्य सामग्री प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed