फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The pain of winter. Life came to a standstill due to record minimum temperature of three degrees, fog rained throughout the night.

Sonipat News: सर्दी का सितम.. रिकॉर्ड तीन डिग्री न्यूनतम तापमान से ठहर गया जनजीवन, रात भर बरसा कोहरा

Mon, 15 Jan 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
The pain of winter. Life came to a standstill due to record minimum temperature of three degrees, fog rained throughout the night.
सोनीपत में खिली धूप के बीच कच्चे क्वार्टर बाजार में खरीदारी करने आई युवतियां। संवाद
सोनीपत। कड़ाके की सर्दी और कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री तक गिरने से लोग कांपने को मजबूर हो गए। रविवार देर रात से ही कोहरा छा गया था जो सोमवार को सुबह आठ बजे शीतलहर चलने के बाद छंटना शुरू हुआ। सुबह करीब 11 बजे धूप खिली। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकी। हालांकि पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही शीतलहर में लोग कांपते रहे। हवा चलने से प्रदूषण का स्तर कम हो गया। रात को कोहरा छाने से दृश्यता करीब पांच से दस मीटर तक रह गई थी। हालांकि सुबह हवा चलने के बाद 100 मीटर तक हो गई। मंगलवार को कोल्ड-डे की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में तापमान लगातार गिर रहा है। नमी अधिक होने के कारण सोमवार को कोहरा बूंदों की तरह बरसा। रात से ही कोहरा छा गया था। रात को दृश्यता पांच से दस मीटर थी। सुबह यह 20 मीटर तक सिमट गई। हालांकि बाद में चली शीतलहर से कोहरा को हल्का कर दिया। ऐसे में रात व सुबह वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर को धूप निकल आई। इससे ठंड से हल्की राहत मिली।
विज्ञापन

हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक 162 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 249 दर्ज किया था। जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने अनुसार अभी एक-दो दिन तक कोहरा परेशान करता रहेगा। शीतलहर का सितम भी सहना पड़ सकता है। ऐसे में ठिठुरती ठंड से राहत मिलने की उम्मीद अभी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों को हो रहा फायदा

मौसम के मिजाज से बेशक जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है, लेकिन किसानों को काफी राहत मिली हुई है। तापमान में कमी के कारण गेहूं की फसल की बढ़वार बेहतर हो रही है। वहीं अब दोपहर को लगातार धूप निकलने से किसान खाद का छिडक़ाव, दवाइयों का स्प्रे कर सकते है।


वर्जन

वातावरण में नमी के चलते ही कोहरा झेलना पड़ रहा है। अगले 24 घंटे तक कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी। शीतलहर भी लोगों को परेशान करेगी। इस मौसम में गर्म कपड़ों से शरीर को पूरी तरह ढक कर रखे। अपने दुधारू पशुओं को भी ठंड से बचाकर रखना चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।-डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed