फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The organizations of the district took out a procession in Haridwar

Sonipat News: जिले की संस्थाओं ने हरिद्वार में निकाली शोभायात्रा

Sun, 03 Aug 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The organizations of the district took out a procession in Haridwar
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने कहा कि सावन जोत महोत्सव धर्म एवं आस्था का प्रतीक है। सावन माह में मोक्षदायिनी मां गंगा में स्नान करने से श्रद्धालुओं का कल्याण होता है। सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
विज्ञापन

महोत्सव की परंपरा हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे से पूर्व से चली आ रही है। उस समय मुल्तान (पाकिस्तान) से श्रद्धालु जोत लेकर मां गंगा के चरणों में नदियों के रौद्र रूप को शांत रखने की कामना के लिए लेकर आते थे।
विज्ञापन

मेयर ने हरिद्वार में सोनीपत की विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजित जोत महोत्सव में शिरकत की। हरिद्वार में शनिवार को श्री सेवा समिति महाबीर दल, शिव गंगा सेवा समिति, जय हनुमान सेवा समिति, हर-हर गंगे सेवा समिति, जय श्री हनुमत: सेवा समिति, महाबीर दल, श्री बालाजी सेवा संघ, नवयुवक सेवा समिति, शिव गंगा सेवा संगठन, हर हर गंगे शिव सेवा समिति की ओर से जोत महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में नंगली बेला आश्रम से शोभायात्रा प्रारंभ की गई। बाजार में चहल-पहल का माहौल रहा। हनुमान जी का स्वरूप धारण किए भक्तों के साथ युवाओं का दल जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में चला।
जोत महोत्सव 36 बिरादरी की आस्था का बना केंद्र
मेयर ने कहा कि पंजाबी समुदाय की ओर से प्रारंभ किया गया जोत महोत्सव आज 36 बिरादरी की आस्था का केंद्र बन गया है। मां गंगा सभी नदियों की देवी हैं इसलिए गंगा में डुबकी लगाने से सभी तीर्थों के पुण्य का लाभ मिलता है।
इस तरह के धार्मिक आयोजन कई प्रदेशों को एक जगह पर सामाजिक व धार्मिक मान्यताओं, भाईचारा, प्रेम की भावना मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने मां गंगा के चरणों में सभी के कल्याण एवं उत्थान की कामना की।

कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, पुरुषोत्तम शर्मा, मुनीराम ठोलेदार, मुकेश बत्रा, संजीव वलेचा, महेश लूथरा, राजेंद्र गोयल, अशोक गर्ग, अनिल जैन, नवल किशोर, सुरेश कथूरिया, निकिन मेहरा, मित्रश्री, राजकुमार, बिहारी अरोड़ा, धर्मबीर जाहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed