{"_id":"664cd9531df1aa5d230636d7","slug":"the-only-son-killed-his-mother-by-hitting-her-on-the-neck-with-a-knife-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118569-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: इकलौते बेटे ने मां की गर्दन पर कस्सी से वार कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: इकलौते बेटे ने मां की गर्दन पर कस्सी से वार कर की हत्या
Tue, 21 May 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 21 May 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव गढ़ी सिसाना में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस व लगी भीड़। संवाद
सोनीपत (खरखौदा)। गांव गढ़ी सिसाना में युवक ने अपनी ही मां की गर्दन पर कस्सी से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग निकला। वारदात की सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर खरखौदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर उसके भांजे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगी है। हत्या के कारणों से पर्दा नहीं उठ सका है।
गांव गढ़ी सिसाना निवासी राजबाला (65) गांव में अकेली रहती थीं। उनके पति ईश्वर की करीब दस वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। वह रेलवे में से सेवानिवृत्त थे और लंबी बीमारी के बाद उनका देहांत हो गया था। राजबाला के पास चार बेटियां व एक बेटा है। सभी की शादी कर चुकी हैं। बेटे मोहित की शादी वर्ष 2020 में की थी। मोहित अपनी पत्नी के साथ सोनीपत में किराए पर रहता है। बेटे की शादी के बाद कुछ दिन तक राजबाला भी उनके साथ सोनीपत में ही रही थीं, लेकिन बहु-बेटे के साथ कहासुनी होने के चलते राजबाला ढाई साल से अकेली गांव गढ़ी सिसाना में रह रही थी।
वर्तमान में राजबाला अपने घर का निर्माण करवा रही थी। मंगलवार को भी मिस्त्री और मजदूर घर पर काम कर रहे थे। राजबाला भी घर पर मौजूद थी। दोपहर से पहले करीब सवा 11 बजे मोहित अपने घर आया था। बताया जा रहा है कि मां-बेटे का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर गुस्साए मोहित ने कोख के रिश्ते को भी कलंकित करते हुए मां राजबाला को धक्का देकर गिरा दिया। आरोप है कि नीचे गिरने के बाद उसने मां की गर्दन पर कस्सी से हमला कर दिया। राजबाला का सिर सीमेंट व रेत के ढेर में जा लगा। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद राजबाला के मायके गांव आंवली से उनके भाई रामरूप मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने भांजे मोहित पर बहन की हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जमीन या रुपये को लेकर हत्या का शव
राजबाला की हत्या का आरोप बेटे पर लगा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि जमीन या रुपये के लेनदेन को लेकर महिला की हत्या की गई। पुलिस मामले में कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
वर्जन
महिला की गर्दन पर कस्सी से हमला कर हत्या की गई। कस्सी मौके से बरामद कर ली है। हत्या का आरोप बेटे पर लगा है। शुरुआती जांच में मामला रुपये और जमीन से जुड़े विवाद का लग रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या के सही कारणों का पता लग सकेगा।
इंस्पेक्टर अंकित कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा