फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The only son died after being hit by a car

Sonipat News: कार की चपेट में आकर इकलौते बेटे की मौत

Wed, 29 Jan 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The only son died after being hit by a car
सोनीपत। सेक्टर-23 आउटर पर कार की चपेट में आने से पैदल जा रहे परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जरूरतमंद परिवार के बेटे का सेफ इंडिया फाउंडेशन ने अंतिम संस्कार कराया। युवक के परिवार में अब तीन बहन व माता-पिता हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के वैशाली के गांव मुरादाबाद हाल महलाना रोड सरस्वती विहार निवासी मुकेश ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनका बेटा सन्नी चिनाई का काम करता है। वह पैदल सेक्टर-23 आउटर रोड पर जा रहे थे। उसी दौरान कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनके बेटे घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



तीन बहनों का इकलौता भाई था सन्नी

हादसे का शिकार हुआ सन्नी परिवार का इकलौता बेटा था। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहन हैं। परिवार का रोकर बुरा हाल है।


सेफ इंडिया फाउंडेशन ने कराया अंतिम संस्कार

हादसे का शिकार हुए युवक का अंतिम संस्कार सेफ इंडिया फाउंडेशन ने कराया। संस्था के चेयरमैन वाईके त्यागी व प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि युवक के पड़ोसियों ने फाउंडेशन संपर्क किया था। इसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं होने के चलते संस्था ने अग्रवाल वैश्य समाज के पूर्व प्रधान राजेश गर्ग के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed