फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The number of students in schools is decreasing year after year

Sonipat News: साल दर साल स्कूलों में कम हो रही विद्यार्थियों की संख्या

Wed, 03 Apr 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
The number of students in schools is decreasing year after year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राजकीय स्कूलों में साल दर साल विद्यार्थियों संख्या कम होती जा रही है। राजकीय स्कूलों में तीन साल में करीब 18861 विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है। हालांकि शिक्षा अधिकारियों का दावा है कि राजकीय स्कूलों में विद्यार्थी संख्या बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अध्यापक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें राजकीय स्कूलों में दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत करा रहे हैं। स्कूलों को कक्षा अनुसार विद्यार्थी संख्या बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है।
राजकीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए स्कूलों में विभिन्न विषयों की लैब, नए कक्षा कक्ष, स्कूलों का सुंदरीकरण, डिजिटल बोर्ड सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसके बाद भी अभिभावकों का रुझान राजकीय स्कूलों की तरफ नहीं है। यही कारण है कि तीन साल से राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या का ग्राफ नीचे गिरा है। ऐसे में देखने योग्य होगा कि शिक्षा विभाग की तरफ से चलाए जा रहे प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती है या इस साल भी विद्यार्थियों का ग्राफ नीचे जाता है।
विज्ञापन


जिले के राजकीय स्कूलों में यूं गिरता गया ग्राफ
साल विद्यार्थी संख्या

2021-22 125818
2022-23 116547
2023-24 106957

शैक्षणिक सत्र 2021-22 विद्यार्थियों की स्थिति
खंड कक्षा 1-5 - 6-8 - 9-10 - 11-12 - कुल
गन्नौर 9703 - 5681 - 3490 - 3290 - 22164
गोहाना 6867 - 3658 - 2857 - 3118 - 16500
कथूरा 2676 - 1658 - 1244 - 1614 - 7192
खरखौदा 5452 - 3069 - 2130 - 2228 - 12879
मुडलाना 4356 - 2432 - 1710 - 1544 - 10042
राई 12959 - 7168 - 3849 - 3155 - 27131
सोनीपत 13037 - 7165 - 4743 - 4965 - 29910

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विद्यार्थियों की स्थिति
खंड कक्षा 1-5 - 6-8 - 9-10 - 11-12 - कुल
गन्नौर 8907 - 5741 - 3288 - 3024 - 20960

गोहाना 5874 - 3519 - 2560 - 2904 - 14857
कथूरा 2335 - 1581 - 1023 - 1460 - 6399
खरखौदा 4942 - 2891 - 2012 - 1999 - 11844

मुडलाना 3795 - 2317 - 1472 - 1551 - 9135

राई 11713 - 6832 - 3864 - 3177 - 25586

सोनीपत 11747 - 6917 - 4403 - 4699 - 27766
शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों की स्थिति
खंड कक्षा 1-5 - 6-8 - 9-10 - 11-12 - कुल
गन्नौर 7637 - 5688 - 3247 - 2448 - 19020

गोहाना 4936 - 3411 - 2367 - 1106 - 12820
कथूरा 1993 - 1514 - 999 - 1196 - 5702
खरखौदा 4186 - 2863 - 1838 - 1410 - 10297

मुडलाना 2767 - 2206 - 1477 - 1132 - 7582

राई 10962 - 7401 - 3789 - 2821 - 24973

सोनीपत 10950 - 6904 - 4511 - 3598 - 25963
वर्जन
राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थी संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सभी स्कूलों के शिक्षकों को प्रत्येक कक्षा में 10 फीसदी विद्यार्थी संख्या बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रवेश उत्सव 14 अप्रैल तक चलेगा। अध्यापक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर राजकीय स्कूलों में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बता रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed