{"_id":"6907bc9e189ca549660e65ec","slug":"the-newly-elected-executive-committee-of-the-society-took-charge-sonipat-news-c-197-1-snp1008-144661-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोसायटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोसायटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार
Mon, 03 Nov 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के ककरोई रोड स्थित कार्यालय में दी आंबेडकर एजुकेशनल सोसायटी की नवनिर्वाचित कार
सोनीपत। ककरोई रोड पर कार्यालय में रविवार को दी आंबेडकर एजुकेशनल सोसायटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाला। पूर्व कार्यकारिणी के प्रधान सत्यवान भाटिया ने नवनिर्वाचित प्रधान राजेश कटारिया को सभी की मौजूदगी में पदभार सौंपा।
प्रधान राजेश कटारिया ने संस्था के सभी आजीवन सदस्यों काे ईमानदारी व निष्ठा के साथ सोसायटी के हित के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रधान राजेश कटारिया ने समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के साथ छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात की।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों से मिलकर उनकी समस्याओं पर चर्चा कर सुझाव जाने। उन्होंने बताया कि सोसायटी का चुनाव 26 अक्तूबर को हुआ था। सभी कार्यकारिणी ने रविवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन
बैठक में विचार-विमर्श करने के बाद कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। राजेश कटारिया ने बताया कि संस्था की ओर से संचालित पुस्तकालय में विद्यार्थियों की मांग व आवश्यकता के अनुसार जल्द वाईफाई की व्यवस्था कराई जाएगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबों की व्यवस्था की जाएगी। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए समाज से आर्थिक मदद ली जाएगी। समाजहित के लिए संस्था का यूट्यूब चैनल खोलने पर भी सहमति बनी।
साथ ही भवन में मरम्मत कार्यों, सोलर व 50 लीटर पानी का आरओ भी लगवाया जाएगा। संविधान दिवस समारोह एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 30 नवंबर को मनाया जाएगा। उन्होंने संस्था को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आजीवन सदस्यों से भी मदद का आह्वान किया।