{"_id":"69348a25f818f4455607419a","slug":"the-new-corporation-building-will-house-the-headquarters-of-smda-sonipat-news-c-197-1-snp1001-146332-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निगम के नए भवन में होगा एसएमडीए का मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निगम के नए भवन में होगा एसएमडीए का मुख्यालय
Sun, 07 Dec 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो :07: सोनीपत के सेक्टर-3 स्थित नगर निगम का निर्माणाधीन भवन जिसमें एसएमडीए का मुख्यालय भी बन
सोनीपत। शहर के विकास कार्यों को एक छत के नीचे संचालित करने की दिशा में सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) ने बड़ा निर्णय लिया है। नगर निगम सेक्टर-3 में बन रहा आधुनिक कार्यालय भवन अब एसएमडीए का भी मुख्यालय होगा। सीईओ मोना श्रीनिवासन की अध्यक्षता में हुई एसएमडीए की बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक का सबसे अहम एजेंडा नए कार्यालय भवन से जुड़ा रहा। निर्णय लिया गया कि सेक्टर-3 में निर्माणाधीन पांच मंजिला भवन को नगर निगम और एसएमडीए संयुक्त रूप से उपयोग करेंगे। दोनों विभागों को ढाई-ढाई फ्लोर आवंटित किए जाएंगे।
विभागों की फाइलिंग से लेकर इंजीनियरिंग, प्लानिंग और प्रशासनिक विंग एक ही परिसर में होंगे। इससे विकास कार्यों की गति और फैसलों में तेजी आएगी। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि यदि भविष्य में जगह की कमी महसूस होती है तो भवन के समीप उपलब्ध भूमि का अधिग्रहण कर विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों को आसपास की जमीन का विस्तृत ब्योरा तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में डिप्टी सीईओ वीना हुड्डा, नगर निगम कमिश्नर हर्षित कुमार सहित दोनों विभागों के इंजीनियरिंग और प्लानिंग विंग के अधिकारी मौजूद रहे।
आईसीसीसी को मिलेगी रफ्तार, स्मार्ट सोनीपत के सपने को उड़ान
इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) निर्माण के एजेंडे पर भी चर्चा हुई। केंद्र के लिए नियुक्त सलाहकार अब स्मार्ट सर्विलांस, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग समाधान, ठोस कचरा प्रबंधन और आपदा नियंत्रण से संबंधित विस्तृत टेक्निकल प्लान तैयार करेगा।
रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य को मंजूरी मिलेगी। यह सेंटर शहर की सुरक्षा, निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्था को नई दिशा देगा।
देवडू गांव में बनेगा नया एसटीपी
सीवरेज को लेकर अहम निर्णय लिया गया। देवडू गांव की लगभग दो एकड़ जमीन पर चार एमएलडी का नया एसटीपी बनाया जाएगा। मुरथल स्थित साढ़े एमएलडी एसटीपी के विस्तार की योजना जगह की कमी के चलते रद्द कर दी गई। नया प्लांट बनने से सीवरेज समस्या से जूझ रहे कई क्षेत्रों को राहत मिलेगी और अपशिष्ट प्रबंधन सुचारु होगा।
राई-लिवान में पेयजल को मिलेगा नया बूस्टिंग स्टेशन
राई और लिवान क्षेत्रों की पेयजल समस्या स्थायी रूप से दूर करने के लिए बूस्टिंग स्टेशन निर्माण को मंजूरी दी गई। जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्थापित किए जा रहे प्लांट के समीप यह स्टेशन बनाया जाएगा। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त भूमि भी अधिग्रहित की जाएगी। इससे यमुना से दोनों क्षेत्रों को निर्बाध और नियमित स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
छह मास्टर सड़कों की जिम्मेदारी अब एसएमडीए के पास
शहर की छह मास्टर सड़कों को एसएमडीए को हस्तांतरित करने पर मुहर लगाई गई। अब इन सड़कोंं का चौड़ीकरण, मरम्मत, डिवाइडर निर्माण, स्ट्रीट लाइटिंग, ड्रेनेज सुधार, सुंदरीकरण का कार्य एसएमडीए की तरफ से किया जाएगा। प्राधिकरण जल्द ही इन सड़कों के लिए विस्तृत योजना तैयार करेगा और निर्माण कार्य आरंभ किए जाएंगे।