फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The nephew had killed the maternal uncle due to the relationship with the woman

महिला के साथ संबंध के चलते भांजे ने की थी मामा की हत्या

Thu, 17 Mar 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The nephew had killed the maternal uncle due to the relationship with the woman
बाईपास किनारे खेतों के कच्चे रास्ते पर रोहतक के सतबीर की गला रेतकर हत्या उसके भांजे ने की थी। सीआईए गोहाना की टीम ने हत्या के मामले से पर्दा उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी खरखौदा निवासी प्रदीप है। आरोपी ने मामा के साथ रहने वाली महिला के साथ संबंधों के चलते मामा की हत्या की थी। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

एएसपी निकिता खट्टर ने बताया कि 6 नवंबर, 2021 को खरखौदा में बाईपास किनारे खेतों के कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। किसान बिजेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। शव ही पहचान रोहतक के सूर्यनगर निवासी सतबीर कारपेंटर के रूप में हुई थी। वह 5 नवंबर को खरखौदा निवासी भांजे प्रदीप के साथ रोहतक स्थित घर से निकला था। घटना के बाद से प्रदीप भी लापता था। मामले सीआईए गोहाना ने प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि जांच में पता लगा है कि सतबीर पत्नी से अलग रहता था, लेकिन वह एक महिला को अपने पास रखे हुए था। खरखौदा निवासी उसके भांजे प्रदीप का भी उसके पास आना-जाना था। प्रदीप के संबंध मामा के पास रहने वाली महिला के साथ बन गए थे, जिसका पता सतबीर को लगा तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। प्रदीप अपने मामा को गाड़ी में बैठाकर खरखौदा ले आया और अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस उसे वीरवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed