फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The nation will be empowered with the participation of every woman: Dr. Arvind

हर महिला की भागीदारी से सशक्त होगा राष्ट्र : डॉ. अरविंद

Sun, 28 Sep 2025 07:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Sep 2025 07:09 AM IST
विज्ञापन
The nation will be empowered with the participation of every woman: Dr. Arvind
फोटो 09: सोनीपत के गोहाना ​​​स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में पात्र महिला को आयुष्मान कार्ड भेंट
गोहाना। सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान में प्रत्येक महिला की भागीदारी होने से राष्ट्र सशक्त होगा। शिविर में 470 नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। सहकारिता मंत्री शनिवार को उपमंडल नागरिक अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचे थे।
विज्ञापन

मंत्री ने विभिन्न योजनाओं का अवलोकन कर पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड सौंपे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से बेटियों के सामाजिक, शैक्षणिक उत्थान और उन्हें भ्रूण हत्या से बचाकर जीवन देना सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन

महिलाओं के स्वस्थ रहने के लिए उनके स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए। महिलाएं एक बार अपनी स्वास्थ्य जांच जरूर करवाएं। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पूरे इलाके में योजना का घर-घर प्रचार सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक महिला को स्वास्थ्य जांच शिविर में आकर निशुल्क जांच करवाने के लिए आमंत्रित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्षय रोगियों को लायंस क्लब, गोहाना की तरफ से उपलब्ध करवाई गई पोषण किट वितरित की। इस दौरान एसएमओ डॉ. संजय छिक्कारा, डॉ. दिनेश छिल्लर, डॉ. श्याम सुंदर, डॉ. छवि राठी, डॉ. कनिका, डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, डॉ. विनोद, डॉ. कविराज, एसएन गुप्ता, राजेश भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed