{"_id":"68069ef0a85c951a7707498b","slug":"the-nagar-palika-administration-removed-encroachments-and-also-issued-challans-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135565-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नपा प्रशासन ने हटाए अतिक्रमण, चालान भी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नपा प्रशासन ने हटाए अतिक्रमण, चालान भी किए
Tue, 22 Apr 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा शहर में सड़क पर रखे सामान को उठाकर ट्राली में डालते नपा कर्मी। संवाद
खरखौदा। नगरपालिका ने शहर की सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण पर शिकंजा कसने शुरू कर दिया है। नपा ने सोमवार को सड़कों और चौराहों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। नगर पालिका ने चालान काटने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जो लोग तीन दिन में चालान नहीं भरेंगे, उनके खिलाफ कोर्ट कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों को पहले ही चेतावनी दी थी, लेकिन अब सख्त कार्रवाई की जा रही है। सड़कों पर अतिक्रमण के कारण जाम लग रहा था, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को मुश्किल हो रही थी। नगर पालिका सचिव पंकज जून ने कहा कि अब अतिक्रमण करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। नगर पालिका की टीम ने कई दुकानदारों के चालान काटे हैं। बाहर रखे गए फ्लैक्स बोर्ड और अन्य सामान भी हटाए गए हैं। साथ ही नालों से आगे रेहड़ी लगाने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है। नगरपालिका ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति नालों से आगे अपनी रेहड़ी लगाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।