{"_id":"6a3945d4e0a28a64640e510c","slug":"the-municipality-will-buy-a-tractor-and-a-water-tank-for-rs-15-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155845-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नगर पालिका 15 लाख से खरीदेगी ट्रैक्टर और पानी का टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नगर पालिका 15 लाख से खरीदेगी ट्रैक्टर और पानी का टैंक
Mon, 22 Jun 2026 07:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। शहर में सड़कों पर पानी का छिड़काव, पार्कों की सिंचाई और अन्य जरूरी कार्यों के लिए नगर पालिका जल्द ही ट्रैक्टर और पानी का टैंक खरीदेगी। इसके लिए करीब 15 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। नगर पालिका 49 हॉर्स पावर क्षमता का ट्रैक्टर और 5 हजार लीटर क्षमता का पानी का टैंक खरीदेगी।
अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में पानी से जुड़े कार्यों के लिए ट्रैक्टर और टैंकर किराये पर लेने पड़ते हैं। इससे अतिरिक्त खर्च होने के साथ कई बार जरूरत के समय वाहन नहीं मिल पाते। इससे कार्य प्रभावित होते हैं।
नगरपालिका के एमई राहुल मोर ने बताया कि ट्रैक्टर और पानी के टैंक की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि टैंक में पानी भरने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित एसटीपी से निकलने वाले शोधित पानी उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे खर्च में कमी आएगी और शहर में सफाई, हरियाली व अन्य कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा।