{"_id":"693c825fde78f0f047011619","slug":"the-mla-inaugurated-the-bajad-community-center-and-distributed-assistive-devices-to-176-people-sonipat-news-c-197-1-snp1003-146617-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विधायक ने बजाड़ चौपाल का किया उद्घाटन, 176 लोगों को सहायक उपकरण वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विधायक ने बजाड़ चौपाल का किया उद्घाटन, 176 लोगों को सहायक उपकरण वितरित किए
Sat, 13 Dec 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के गांव पांची जाटान में सहायक उपकरण वितरण के बाद बुजुर्गों और दिव्यांगों के साथ
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने शुक्रवार को पांची जाटान गांव में 20 लाख रुपये से निर्मित बजाड़ चौपाल का उद्घाटन किया। ब्लाॅक समिति के तहत चौपाल का नवीनीकरण किया गया है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सभी कार्य बिना किसी भेदभाव के किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिए चौपाल अब आदर्श स्थल बनेगा, जहां वह सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां कर सकेंगे।
इसके बाद विधायक ने गांव में आयोजित एलिम्को आसरा संस्था के सहायक उपकरण वितरण शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने करीब जरूरतमंद और दिव्यांगों को व्हीलचेयर, कान की मशीन, घुटने और कमर की बेल्ट जैसी सहायक सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा, सरकार हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए काम करती रहेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर बबलू, सतबीर, जिलेराम, बादल भी मौजूद रहे।