{"_id":"69ebd593a777fc2691029630","slug":"the-mla-handed-over-a-cheque-of-rs-51000-to-the-bar-association-sonipat-news-c-197-1-snp1007-152923-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बार एसोसिएशन को विधायक ने सौंपा 51 हजार रुपये का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बार एसोसिएशन को विधायक ने सौंपा 51 हजार रुपये का चेक
Sat, 25 Apr 2026 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन को चेक सौंपते विधायक। प्रवक्ता
खरखौदा। न्यायालय परिसर स्थापना की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर बार एसोसिएशन खरखौदा की ओर से हवन यज्ञ और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई। इसमें मुख्यातिथि विधायक पवन खरखौदा ने भी आहुति डाली।
हवन के उपरांत विधायक पवन खरखौदा ने बार एसोसिएशन को सहयोग स्वरूप 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया। आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे वकीलों के हितों और न्यायालय परिसर के विकास के लिए निरंतर सहयोग करते रहेंगे। इसके बाद रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। 75 लोगों ने रक्तदान किया। जज सूर्य करण चौधरी ने रक्तदान कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।
बार एसोसिएशन के प्रधान आशुतोष सरोहा ने सभी अधिवक्ताओं, अतिथियों और कोर्ट स्टाफ को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था हमेशा निष्पक्षता के साथ लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि समाजहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।