फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Criminals were planning to kill a doctor, killed in Sonipat encounter

Sonipat Encounter: चिकित्सक को मारने की फिराक में थे बदमाश, STF व दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मारे गए

Sat, 13 Jul 2024 09:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Sat, 13 Jul 2024 09:27 AM IST
सार

सोनीपत एनकाउंटर में मारे गए बदमाश खानपुर के चिकित्सक से पिछले दिनों मांगी गई रंगदारी में भी आरोपी शामिल थे। चिकित्सक ने 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। आरोपी उनकी हत्या की फिराक में थे।

विज्ञापन
Criminals were planning to kill a doctor, killed in Sonipat encounter
सोनीपत के खरखौदा छिन्नौली रोड पर बदमाश - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव छिनौली के पास पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हिमांशु भाऊ गैंग के तीन बदमाशों में से दो का नाम दिल्ली के बर्गर किंग आउटलेट में हुए हत्याकांड में भी सामने आया था। इतना ही नहीं बदमाशों ने खानपुर के चिकित्सक से भी रंगदारी मांगी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी चिकित्सक की हत्या करने की फिराक में थे। लेकिन, उससे पहले ही एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मारे गए।

विज्ञापन


दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग आउटलेट पर अमन जून की 38 गोलियां मारकर हत्या की गई थी। अमन की हत्या के बाद कुख्यात हिमांशू भाऊ गैंग का नाम आया था। इस मामले में हिमांशु भाऊ की करीबी सहयोगी महिला भी थी। छिनौली के पास हुए एनकाउंटर में मारा गया आशीष उर्फ लालू और विक्की रिंढाणा इस हत्याकांड में संलिप्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खानपुर के चिकित्सक से पिछले दिनों मांगी गई रंगदारी में भी आरोपी शामिल थे। चिकित्सक ने 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। आरोपी उनकी हत्या की फिराक में थे। इधर, शुक्रवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच को बदमाशों के बारे में इनपुट मिला था। क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों का दिल्ली से ही पीछा कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरखौदा में अस्पताल के बाहर लगी भीड़
तीन बदमाशों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना के बाद नागरिक अस्पताल के साथ ही मौके पर भी भीड़ लग गई थी। लोगों में बदमाशों की मौत की ही चर्चा थी। कई लोगों को कहते सुना गया कि पुलिस को अपराध रोकने को इस तरह के कदम उठाने होंगे। बदमाशों पर नकेल कसा जाना जरूरी है।

प्रतिक्रिया
सोनीपत एसटीएफ और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम के साथ तीन बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। संयुक्त ऑपरेशन में बदमाशों की गोली लगने से हमारा जवान घायल हुआ है। दो आरोपी दिल्ली बर्गर किंग काउटलेट में हुए हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। -अमित गोयल, डीसीपी क्राइम ब्रांच एनडीआर दिल्ली


दिल्ली क्राइम ब्रांच और एसटीएफ सोनीपत की टीम से बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। आरोपियों पर चार-पांच लाख का इनाम है। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। -नरेंद्र सिंह, डीसीपी सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed