{"_id":"66f0d7e4c10d4261690f5296","slug":"the-miscreants-snatched-the-car-from-the-courier-delivery-operator-by-showing-a-pistol-sonipat-news-c-197-1-snp1001-124934-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कुरियर डिलिवरी संचालक से पिस्तौल दिखाकर कार छीन ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कुरियर डिलिवरी संचालक से पिस्तौल दिखाकर कार छीन ले गए बदमाश
Mon, 23 Sep 2024 08:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:22 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव नूरनखेड़ा के पास जम्मू-कटरा हाईवे के पास पिस्तौल दिखाकर दो बदमाश कुरियर डिलिवरी संचालक की कार लूटकर भाग गए। कार में पीड़ित का मोबाइल व लैपटॉप भी था। पीड़ित के बयान पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जींद के गांव भंभेवा निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि वह शहर के वाल्मीकि चौक पर कुरियर डिलिवरी की दुकान चलाते हैं। वह शुक्रवार रात को अपनी कार में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। जब वह गांव नूरनखेड़ा के नजदीक जम्मू-कटरा हाईवे के पास पहुंचे तो ब्रेकर पर कार की गति धीमी करनी पड़ी। इसी दौरान दो युवक उनकी कार के पास आए पिस्तौल दिखाकर कार रुकवाई और खिड़की खोलकर उन्हें नीचे उतार दिया। दोनों युवक कार लूटकर जींद की तरफ भाग गए। कार में उनका मोबाइल व लैपटॉप भी था। पीड़ित ने राहगीर का मोबाइल लेकर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस पर थाना बरोदा प्रभारी इंस्पेक्टर लाल सिंह ने बताया कि गांव नूरनखेड़ा के पास कार लूटने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया है।