फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The miscreants robbed the farmer's bike at gunpoint

Sonipat News: पिस्तौल तानकर बदमाशों ने किसान से बाइक लूटी

Thu, 06 Jun 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the farmer's bike at gunpoint
गन्नौर। गांव कैलाना के पास खेत से घर लौट रहे किसान को पिस्तौल तानकर बदमाश उनकी बाइक लूट कर भाग गए। किसान ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना में दी है। गांव मोई निवासी सतबीर ने बताया कि उन्होंने कैलाना में खेती के लिए जमीन पट्टे पर ले रखी है। बुधवार शाम वह खेत से घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक पर तीन बदमाश उनके पास आ कर रुके। उनमें से एक बदमाश ने पिस्तौल निकाली और उस पर तान कर उसकी बाइक की चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाश उन्हें धमकी देते हुए बाइक लूट ले गए। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर फोन करके सूचना दी। शिकायत पर गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस जल्द ही बदमाशों का पता लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed