फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The miscreant escaped after robbing a car from the pharmacist in Sargathal

सरगथल में फार्मासिस्ट से गाड़ी लूटकर भागे बदमाश

Wed, 05 Aug 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
The miscreant escaped after robbing a car from the pharmacist in Sargathal
गोहाना। गांव सरगथल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट से चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर निशान ट्रैनो गाड़ी छीन ली। बदमाश फार्मासिस्ट से बोले उन्हें किसी की हत्या करनी है और दो घंटे बाद गाड़ी मिल जाएगी। इसके बाद बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए। गाड़ी में फार्मासिस्ट के मोबाइल, दस्तावेज व 5000 रुपये थे। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से रोहतक के गांव खड़वाली और फिलहाल रोहतक में विश्वकर्मा नगर स्थित जनता कालोनी निवासी जयभगवान गांव सरगथल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट हैं। वह अपनी निशान ट्रैनो गाड़ी में मंगलवार को ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह गांव सरगथल में दुभेटा मोड़ के निकट पहुंचे तो चार युवकों ने बाइक उनकी गाड़ी के आगे अड़ा दी। एक बदमाश ने उन पर पिस्तौल तान दी और गाड़ी से उतरने को कहा। जयभगवान गाड़ी से नीचे उतर गए। बदमाशों ने कहा कि उन्हें किसी की हत्या करना है और दो घंटे में गाड़ी मिल जाएगी। तीन बदमाश गाड़ी में बैठे और दुभेटा की तरफ फरार हो गए। चौथा युवक बाइक लेकर गया। गाड़ी में जयभगवान के 5000 रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड व दस्तावेज थे। जयभगवान की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed