फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The minimum temperature dropp

Sonipat News: बारिश के बाद न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़का

Mon, 16 Mar 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The minimum temperature dropp
बहादुरगढ़। रविवार की सुबह बहादुरगढ़ में हुई बूंदाबांदी के बाद सोमवार को भी मौसम में ठंडक बनी रही हालांकि सुबह से शाम तक तेज धूप निकली। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया। यह 30 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 35 से 87 प्रतिशत तक रहा।
विज्ञापन


मार्च के शुरुआती दो हफ्ते के दौरान लोगों को गर्मी महसूस होने लगी थी। तापमान भी 32 डिग्री पर पहुंच गया था। रविवार की सुबह तेज बारिश हुई। इसके बाद सोमवार को भी मौसम में ठंडक बनी रही और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहरवासी विवेक शर्मा, राहुल कुमार, रवि दहिया ने बताया कि अबकी बार मार्च की शुरुआत में ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। 15 मार्च को हुई बारिश का असर 16 को भी रहा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मार्च के शुरुआती दिनों में ही लोगों को अपै्रल की गर्मी महसूस होने लगी थी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में अब तापमान तेजी से बढ़ेगा और लोगों को गर्मी परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed