{"_id":"695ebb2798c9778457017cb6","slug":"the-meeting-regarding-ward-reservation-was-postponed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147841-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वार्ड आरक्षण को लेकर रखी बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वार्ड आरक्षण को लेकर रखी बैठक स्थगित
Thu, 08 Jan 2026 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण को लेकर बुधवार को होने वाली मूल्यांकन समिति की बैठक को अचानक स्थगित कर दिया गया। अब सभी की नजरें आगामी तिथि पर टिकी हैं। बैठक में चुनाव को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा किया जाना था।
प्रदेश सरकार की ओर से 26 दिसंबर 2025 को नगर निगम की वार्डबंदी के अंतिम आदेश जारी किए जा चुके हैं। निगम चुनाव को लेकर क्षेत्र में 20 के बजाय 22 वार्ड प्रस्तावित किए गए हैं।
सरकार की अधिसूचना के तहत नगर निगम क्षेत्र के कुल वार्डों में से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, पिछड़ा वर्ग ए, पिछड़ा वर्ग बी महिला, महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने वाले वार्डों की संख्या पहले ही निर्धारित की जा चुकी है।
विज्ञापन
इनमें 4 सीटें अनुसूचित जाति, 3 पिछड़ा वर्ग ए व बी, 8 सीटें महिला वर्ग के लिए आरक्षित की जानी हैं।
कुल सीटों पर आरक्षण प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से बुधवार को मूल्यांकन समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में वार्ड अनुसार ड्रॉ निकालकर आरक्षण से संबंधित कार्यवाही पूरी की जानी थी लेकिन अचानक उसे स्थगित कर दिया गया।