फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The mayor asked the chief minister for a special grant of 200 crores for the development of the city.

Sonipat News: मेयर ने शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मांगी 200 करोड़ की विशेष ग्रांट

Thu, 30 Mar 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The mayor asked the chief minister for a special grant of 200 crores for the development of the city.
फोटो 11- क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल को मांग पत्र देते निगम मेयर
सोनीपत। मुख्यमंत्री मनोहरलाल की अध्यक्षता में चंडीगढ़ मे हुई शहरी स्थानीय निकाय विभाग की विशेष बैठक में मेयर निखिल मदान ने शहर के महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने शहर के विकास के लिए सरकार से 200 करोड़ रुपये की विशेष ग्रांट मांगी और मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने मेयर को मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक में स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 10 हजार स्ट्रीट लाइट लगवाने, जलभराव की समस्या का समाधान करने, प्रॉपर्टी आईडी सर्वे को दोबारा करवाने, गांवों में गृहकर माफ करवाने, गढ़ी घसीटा सहित सोनीपत की अन्य कॉलोनियों के लोगों को घरों का मालिकाना हक देने व अन्य परियोजनाओं को पूरा करवाने के लिए सरकार से अतिरिक्त ग्रांट की मांग की गई। उन्होंने सीएम की ओर से की गई घोषणाओं को जल्द पूरा करने की भी मांग की।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव होता था, इससे सड़कें खराब हो गई हैं, जिससे दुर्घटना व जाम सरीखी समस्याएं बढ़ रही हैं। जिसके स्थायी समाधान के लिए स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन डालने की आवश्यकता है। जिसके लिए अतिरिक्त बजट की जरूरत है। सभी रोड को नए सिरे से बनाने व सभी सुविधाओं से सुसज्जित एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की आवश्यकता है। इसके अलावा क्षेत्र का दायरा बढ़ने के साथ तीन नए रेनिवेल लगाने की जरूरत है, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की जा सके। युवा पीढ़ी के लिए एक डिजिटल पुस्तकालय व सेक्टर-3 में नगर निगम के निर्माणाधीन नए भवन का कार्य जल्द पूरा करवाया जाए। इन कार्यों पर अनुमानित तौर पर 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी चौक से सेक्टर 14-15 डिवाइडिंग रोड तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू
फोटो 10- सेक्टर-14 में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते मेयर निखिल मदान, पार्षद सुरेंद्र मदान व अन्य। संवाद
सोनीपत। गांधी चौक से सेक्टर-14-15 डिवाइडिंग रोड तक सड़क का पुनर्निर्माण शुरू हो गया है। बुधवार को मेयर निखिल मदान ने पार्षद, निगम अधिकारियों के साथ चल रहे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार को सड़क बनाने में गुणवत्ता का ध्यान रखने का निर्देश दिया। मेयर ने बताया कि नगर निगम की ओर से 2.22 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-14 की सभी मुख्य सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। गांधी चौक से सेक्टर 14 -15 डिवाइडिंग रोड (पुलिस चौकी) तक सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। मेयर ने लोगों से इस मार्ग की बजाय वैकल्पिक रास्ते के इस्तेमाल की अपील की है। इस दौरान निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार, एसीपी रमेश कुमार, पवन गर्ग व कुलदीप वत्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed