{"_id":"66523661d1b20442a4040f44","slug":"the-market-is-deserted-there-is-silence-on-the-streets-in-the-afternoon-sonipat-news-c-197-1-snp1007-118730-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाजार सुनसान, दोपहर को सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाजार सुनसान, दोपहर को सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
Sun, 26 May 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 26 May 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। लोकसभा चुनाव को लेकर गर्मी का सितम भी हावी रहा। हालात यह थे कि दोपहर को बाजार सुनसान रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। भीषण गर्मी को देखने के लिए सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के साथ ही केंद्रों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मतदान करने के बाद लोग घरों में ही रहे। यही कारण रहा कि बाजारों व सड़कों पर जहां सुबह चहल कदमी नजर आ रही थी, वहीं दोपहर के समय सभी बाजार बंद रहे और सड़कों पर भी इक्का-दुक्के वाहन ही नजर आ रहे थे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने जिले के सभी निजी संस्थानों, कंपनियां व दुकानों के कर्मचारियों को वैतनिक अवकाश की घोषणा की थी। जिले में 44.9 डिग्री तापमान के बीच मतदान करने के उपरांत लोगों ने घरों से निकलने परहेज किया। गोहाना के मुख्य बाजार का भी यही हाल रहा।
विज्ञापन