फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The market is buzzing with the festival of lights, customers buy happiness

Sonipat News: दीपोत्सव को लेकर बाजार गुलजार, ग्राहकों ने खरीदीं खुशियां

Mon, 20 Oct 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The market is buzzing with the festival of lights, customers buy happiness
फोटो 26- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में दिवाली पर्व की खरीदारी को लेकर उमड़ी लोगों की भीड - फोटो : अमहट-भादर मार्ग को चौड़ा बनाने का चल रहा काम।
सोनीपत। दीपोत्सव को लेकर छोटी दिवाली पर रविवार को जिलाभर में उल्लास रहा, शहर रोशन हो उठा। बाजार में दिनभर खरीदारों की चहल-पहल रही। ग्राहक बाजार में खुशियां लेने के लिए निकले और जमकर खरीदारी की। बाजार में बढ़ी भीड़ को देखते हुए दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। दुकानदाराें की माने तो पिछले साल की अपेक्षा इस बार कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। लोगों ने अपने घरों व कार्यालयों को रंग-बिरंगी रोशनी से भरपूर लाइटों व साज-सज्जा के सामान की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को भगवान श्रीराम के 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने की खुशी में अयोध्या वासियों ने घी के दीपक जलाए थे। इससे अमावस्या की काली रात रोशनी से जगमग हो उठी थी। इसके बाद से दिवाली पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन

छोटी दिवाली पर दीपोत्सव के पूजन की तैयारियां करने का दौर रहा। छोटी दिवाली पर पांडव नगरी को रंग-बिरंगी लाइटों व लड़ियों से सजाया गया। दीपोत्सव को लेकर शहर सहित ग्रामीण अंचल में भी लोग माता लक्ष्मी, भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। रविवार को घरों में भगवान गणेश का पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की कच्चे क्वार्टर मार्केट, मामा-भांजा चौक, गंज बाजार, गोहाना रोड, सेक्टर-14 मार्केट, गुड़ मंडी, बड़ा बाजार, मिशन चौक पर सजी दुकानों व लगे स्टॉल पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। खासकर सजावट का सामान, कपड़ों, पूजन सामग्री की दुकानों, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश की मूर्तियों, मोमबत्ती, दीयों के स्टॉल पर ज्यादा भीड़ रही।
ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार विशेष छूट दे रहे थे। दुकानदारों की माने तो पिछले साल के अपेक्षा इस बार कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। लक्ष्मी-गणेश पूजन को लेकर पूजा-अर्चना के सामान की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही।
लोगों ने दिवाली पर्व को लेकर धूपबत्ती, अगरबत्ती, ज्योति, रोली, सिंदूर, मोली, कपूर, लोबान व गूगल खूब खरीदारी की। वहीं लक्ष्मी-गणेश की रंग-बिरंगी मूर्तियों की बाजार में खासी मांग रही।
स्वदेशी सामान की रही डिमांड, मिट्टी से बनी मूर्तियां पसंद
दुकानदार प्रमोद कुमार, अखिलेश, अमित ने बताया कि त्योहार के चलते दुकानों के बाहर सड़क तक बाजार सजे हुए हैं। बाजार में विदेशी सामान के अपेक्षा स्वदेशी सामान की ज्यादा मांग रही। ग्राहकों मिट्टी के बने शोपीस, मूर्ति, साज-सज्जा का सामान, रंग-बिरंगे दीयों के साथ स्वदेशी लड़ियां व झालरों की खरीदारी की। इस बार मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश 50 से 250 रुपये, स्वास्तिक 40 से 120, लक्ष्मी चरण 20 से 100 रुपये, लटकन व फ्लावर दीये 30 से 180 रुपये, रंग-बिरंगे दीये 20 से 100 रुपये तक साइज के हिसाब से उपलब्ध रहे।

रंग-बिरंगी लाइटों से सराबोर रहा शहर
दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर शहर सहित राई, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा क्षेत्र भी जगमगाती रोशनी से सराबोर रहे। लोग अपने-अपने घरों को सजाने, संवारने में जुटे रहे। शहर के बाजार व घर रंग-बिरंगी झालरों व लाइटों से जगमग नजर आने लगे। ग्राहक सुबह से शाम तक बाजार में साज-सज्जा के सामान की खरीदारी में जुटे रहे। कई प्राचीन मंदिरों को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।

फोटो 26- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में दिवाली पर्व की खरीदारी को लेकर उमड़ी लोगों की भीड

फोटो 26- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में दिवाली पर्व की खरीदारी को लेकर उमड़ी लोगों की भीड- फोटो : अमहट-भादर मार्ग को चौड़ा बनाने का चल रहा काम।

फोटो 26- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में दिवाली पर्व की खरीदारी को लेकर उमड़ी लोगों की भीड

फोटो 26- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में दिवाली पर्व की खरीदारी को लेकर उमड़ी लोगों की भीड- फोटो : अमहट-भादर मार्ग को चौड़ा बनाने का चल रहा काम।

फोटो 26- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में दिवाली पर्व की खरीदारी को लेकर उमड़ी लोगों की भीड

फोटो 26- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में दिवाली पर्व की खरीदारी को लेकर उमड़ी लोगों की भीड- फोटो : अमहट-भादर मार्ग को चौड़ा बनाने का चल रहा काम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed