फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The man beat his wife and children, stabbed his son with a knife

Sonipat News: व्यक्ति ने पत्नी व बच्चों को पीटा, बेटे के हाथ पर मारा चाकू

Fri, 30 Aug 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 30 Aug 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
The man beat his wife and children, stabbed his son with a knife
राई। कुंडली थाना क्षेत्र की महिला ने अपने पति पर उन्हें व बच्चों को पीटने व बेटे के हाथ पर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले को लेकर कुंडली पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

कुंडली थाना क्षेत्र की सोनिया ने बताया कि उनके पति शराब के आदी है। 27 अगस्त को उनके पति ने दोनों बच्चों की पिटाई की। बीच बचाव करने पर पति ने उनकी भी पिटाई की। महिला ने बताया कि तीनों घर से बाहर निकलने लगे तो घर में रखे चाकू से बड़े बेटे के दाहिने हाथ पर हमला कर दिया। डर के चलते वह घर में ही बैठे रहे। उसके बाद अपने भाई को अवगत करवाया। उनके भाई घर पर पहुंचे तो उनके पति जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद बेटे को लेकर अस्पताल में पहुंची और उपचार करवाया। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed