{"_id":"69430ef26bcdfde03403ab6b","slug":"the-man-accused-of-supplying-weapons-to-the-killers-of-the-wrestling-arena-owner-has-been-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-146868-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अखाड़ा संचालक के हत्यारोपियों को हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अखाड़ा संचालक के हत्यारोपियों को हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 18 Dec 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18 : आरोपी अंकित उर्फ कृष्णा। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
खरखौदा। गांव सोहटी के अखाड़ा संचालक राकेश के हत्यारोपियों को हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी अंकित उर्फ कृष्णा को स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
सोहटी गांव के चांद ने 26 फरवरी को शिकायत दी थी कि उनका भतीजा राकेश रोहतक की ओमैक्स सिटी में अपने बच्चों के साथ रहता था। वह गांव में ही सोहटी धाम पर अमर अखाड़ा चलाता था। वह कुंडल गांव में आयोजित दंगल में अपने बेटे अमृत व अन्य पहलवानों को लेकर गया हुआ था।
दंगल खत्म होने के बाद राकेश अपने बेटे के साथ घर जाने के लिए गाड़ी की तरफ जाने लगा तो मनोज व उसके भांजे साहिल ने पिस्तौल से राकेश पर गोली चला दी। बचने के लिए राकेश भागा मगर गिर गया। इस पर हमलावरों ने उसे गोली मार दी। अस्पताल लेकर जाने पर चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
चांद ने आरोप लगाया था कि उनका परिवार के लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। छह माह पहले भी आरोपियों ने झगड़ा किया था जबकि राकेश उनकी पैरवी करते थे। आरोपी राकेश से रंजिश रखने लगे थे। इसी के चलते हत्या की थी।
इस मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने प्राथमिकी कर पहले ही पांच आरोपी साहिल, रवींद्र, सुरजीत, मनोज, प्रवीन को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब एसयूएजी, सोनीपत की टीम ने आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया है।