{"_id":"670c628884c49e7638039594","slug":"the-luck-of-the-underpass-of-harsana-kalan-and-jahari-road-will-rise-there-will-be-no-waterlogging-during-rains-sonipat-news-c-197-1-snp1008-126023-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हरसाना कलां व जाहरी रोड के अंडरपास की जगेगी किस्मत, बारिश में नहीं होगा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हरसाना कलां व जाहरी रोड के अंडरपास की जगेगी किस्मत, बारिश में नहीं होगा जलभराव
Mon, 14 Oct 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के बैंयापुर खुर्द स्थित रेलवे अंडरपास पर लगाया गया कवर शेड। संवाद
सोनीपत। जिला में बाबा कॉलोनी व कामी रोड के बाद जल्द हरसाना कलां व शुगर मील, बाईपास के पास जाहरी रोड स्थित रेलवे अंडरपास की किस्मत जागने वाली है। रेलवे की ओर से हरसाना कलां व जाहरी रोड पर बनाए गए अंडरपास पर अधूरे पड़े कार्य पूरा करने के साथ जल्द कवर शेड भी लगवाए जाएंगे। जिससे बारिश के मौसम में लोगों को अंडरपास से आवागमन में परेशानी न झेलनी पड़े। दोनों जगह कवरशेड लगवाने के कार्य पर करीब 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने इस कार्य को पूरा करवाने के लिए तीन माह का लक्ष्य रखा है।
दिल्ली-मथुरा रेलमार्ग की तर्ज पर रेलवे ने वर्ष 2020 में दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर भी आबादी वाले हिस्सों में फाटक की जगह अंडरपास बनाने की योजना तैयार की थी। वाहन चालकों को फाटक खुलने का इंतजार करने के लिए काफी देर तक खड़ा न रहना पड़े, इसी उद्देश्य के साथ सोनीपत क्षेत्र में करीब सात जगह अंडरपास का निर्माण करवाया गया था। वर्ष 2020 में प्रत्येक अंडरपास के निर्माण पर करीब 2.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी। वर्ष 2021 में अंडरपास का निर्माण कार्य तो पूरा कर लिया गया था, लेकिन चार अंडरपास में कवर शेड सहित करीब 25 फीसदी कार्य अधूरा रह गया था। इसके बाद वर्ष 2023 में बाबा काॅलोनी व कामी रोड पर बने अंडरपास के कार्य को पूरा कर लिया गया, लेकिन हरसाना कलां व जाहरी रोड पर बने अंडरपास पर अब तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में स्थानीय अधिकारियों ने लोगों की मांग को लेकर वर्ष 2023 में मुख्यालय से बजट की मांग की थी। मुख्यालय से बजट को मंजूरी मिलने के बाद अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। टेंडर लगते ही दोनों अंडरपास पर कवर शेड लगवाए जाएंगे।
11 गांवों के ग्रामीणों व वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा
हरसाना कलां में बने अंडरपास पर कवर शेड लगने से गांव राठधना, हरसाना कलां बैंयापुर खुर्द, जगदीशपुर व अकबरपुर बारोटा के लोगों को फायदा मिलेगा। यहां से करीब 50 हजार लोगों का आवागमन है। बारिश के दिनों में अंडरपास के अंदर जलभराव होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। लोग अंडरपास से सुविधाजनक आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
वहीं, जाहरी रोड स्थित अंडरपास पर कंवर शेड लगने से दोनों ओर लगने वाले सात गांवों के ग्रामीणों सहित यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को फायदा मिलेगा। इनमें जाहरी, थरिया, सहजादपुर, ठरू, कामी, भूर्री व सांदल कलां शामिल हैं। कवर शेड लगने से लोगों के लिए सुविधा बढ़ जाएगी।
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग स्थित हरसाना कलां व जाहरी रोड पर बने अंडरपास के लिए बजट को मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है। तीन माह के अंदर दोनों अंडरपास पर साइडों में पिलर लगवाकर कवर शेड लगवाया जाएगा, ताकि बारिश में होने वाले जलभराव को रोका जा सके।
- नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, उत्तर रेलवे