फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The lives of the children sitting in the other car were saved.

Sonipat News: दूसरी गाड़ी में बैठे बच्चों की बच गई जान

Sat, 27 Jun 2026 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The lives of the children sitting in the other car were saved.
बहादुरगढ़। घटना में दो बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। हादसा देहरादून-पंचकूला हाइवे पर रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन


हादसे में सेक्टर-6 निवासी परवीन (40) पुत्र राजकुमार, उनकी पत्नी प्रीति (36), चरण सिंह के पौते शिवांश (9) व चरण सिंह की पत्नी सुदेश (68) मौत हो गई। बताया गया है कि जिस कार का एक्सीडेंट हुआ उसे चरण सिंह के पुत्र जयदेव चला रहे थे और उसी में पांच लोग सवार थे। हादसे में जयदेव को चोटें आई हैं। परवीन के दो बच्चे (लड़का-लड़की) दूसरी कार में बैठे थे। इनमें लड़का 13 वर्षीय व लड़की 11 साल की है। जिससे उनकी जान बच गई।




दोनों बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

हादसे में जान गंवाने वाले परवीन व उनकी पत्नी प्रीति के दो बच्चे हैं। चरण सिंह ने बताया कि परवीन पेशे से ड्राइवर थे। शिवांश के पिता जयदेव खरखौदा में ईंट भट्टे पर काम करते हैं जबकि बड़े भाई सत्यदेव कैथल में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं। चरण सिंह ने बताया कि वे पांच भाई हैं। दो भाई बहादुरगढ़ और तीन गांव मंडोरा (सोनीपत) में रहते हैं। परिवार वर्ष 2012 से बहादुरगढ़ में रह रहा है। चरण सिंह के दो बेटे हैं। राजकुमार के पांच बच्चे हैं जिनमें चार बेटियां और इकलौता बेटा परवीन था। इकलौते बेटे की असमय मौत ने माता-पिता का सहारा छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed