{"_id":"66f881bc5089d96ec908bf46","slug":"the-level-of-education-will-be-checked-by-evaluating-the-students-sonipat-news-c-197-1-snp1002-125285-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विद्यार्थियों का मूल्यांकन कर जांचा जाएगा शिक्षा स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विद्यार्थियों का मूल्यांकन कर जांचा जाएगा शिक्षा स्तर
Sun, 29 Sep 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय स्कूलों में बाल वाटिका से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर को जांचने के लिए उनका मूल्यांकन किया जा रहा है। इससे यह पता लगाया जा सके कि विद्यार्थियों की विषयों पर कितनी पकड़ है, इससे विद्यार्थियों की विषय विशेष की कमजोरी का पता लगाकर उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
निपुण हरियाणा के अंतर्गत बालवाटिका से लेकर कक्षा पांचवी तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसमें एक अक्तूबर तक विद्यार्थियों के हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय पर पकड़ का आकलन किया जाना है। कक्षा चौथी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से जारी पत्र के अनुसार यह आकलन संबंधित कक्षाओं के शिक्षकों की तरफ से ही किया जाना है। शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध करवाए गए हैं।
एक-एक विद्यार्थी को बुलाकर करना होगा आकलन
स्कूल में आए नए शिक्षकों या ऐसे शिक्षक जिनका स्थानांतरण हो गया है, उन्हें अपनी आईडी से निपुण हरियाणा टीचर एप में लॉगिन करना होगा। सभी राजकीय प्राथमिक स्कूल मुखिया यह सुनिश्चित करेंगे कि निपुण हरियाणा स्कूल डेशबोर्ड पर संबंधित शिक्षकों की कक्षा आवंटित सही तरीके से हो। एक शिक्षक को एक से अधिक कक्षा भी आवंटित की जा सकती है। शिक्षकों को पहले कक्षा में लिखित प्रश्न करवाने होंगे, उसके बाद एक-एक विद्यार्थी को बुलाकर आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे किया जाएगा आकलन
मूल्यांकन का उद्देश्य विद्यार्थियों को गणना में माहिर बनाना है। इसके लिए एक से 9999 अंकों की पहचान बतानी होगी। पहली कक्षा के विद्यार्थियों को एक 99, दूसरी कक्षा को 999 और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को 9999 तक अंकों तक की जानकारी होनी अनिवार्य है। जिससे उनका गणित विषय का आधार मजबूत हो।
विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर में सुधार के लिए बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों का आकलन किया जा रहा है। शिक्षकों को यह आकलन निपुण हरियाणा टीचर एप पर भी अपडेट करना होगा। आगामी चरण में चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों की कमजोरी का पता लगाकर दूर किया जा सकेगा।
- जितेंद्र छिक्कारा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत