{"_id":"6973dc68fe2e6d7a630816c9","slug":"the-legacy-of-ideas-at-dcrust-a-seminar-on-youth-and-nation-building-sonipat-news-c-197-1-snp1008-148643-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीआरयूएसटी में हुई विचारों की विरासत : युवा और राष्ट्र निर्माण गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीआरयूएसटी में हुई विचारों की विरासत : युवा और राष्ट्र निर्माण गोष्ठी
Sat, 24 Jan 2026 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अपने विचार रख
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में विचारों की विरासत : युवा और राष्ट्र निर्माण गोष्ठी में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि हमारे देश के युवा प्रतिभावान हैं। जब युवा जागता है तो सरकारें ही नहीं, अपितु सभ्यता भी बदल जाती हैं। विकसित भारत का सपना हमें मिसाइल मैन व पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. अब्दुल कलाम ने दिखाया था।
दीनबंधु छोटू राम के जन्मोत्सव, वसंत पंचमी व पराक्रम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने की, जबकि मुख्य वक्ता जेसी बोस यूनिर्वसिटी फरीदाबाद के प्रो. पवन सिंह थे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी भी उपस्थित थे। अंत में कुलगुरु प्रो. सिंह ने मुख्य वक्ता प्रो. पवन सिंह को स्मृति चिह्न प्रदान किया।