{"_id":"68d2e7576cce714bd4089add","slug":"the-leelas-of-lord-rama-were-staged-in-ramlila-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142759-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रामलीला में भगवान राम की लीलाओं का किया मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रामलीला में भगवान राम की लीलाओं का किया मंचन
Wed, 24 Sep 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के गोहाना में रामलीला महोत्सव के शुभारंभ हवन में आहुतियां डालते हुए संत महात्मा
गोहाना। श्री सनातन धर्म मंदिर रामलीला कमेटी एवं श्री दुर्गा ड्रामेटिक क्लब की ओर से 78वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। समारोह का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। इसमें भाजपा नेता इंद्रजीत विरमानी व गुलशन विरमानी ने मुख्य यजमान के रूप में हवन में आहुति डाली।
सानिध्य महामंडलेश्वर स्वामी कलपुरी महाराज का रहा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आदर्श लीलाओं का मंचन किया गया। लीला के नवीन प्रसंग, आकर्षक दृश्य और सुमधुर संगीत ने दर्शकों का मन मोह लिया।
गुलशन विरमानी ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति ही हमारे जीवन का आधार है। अपने जीवन को आदर्श बनाने के लिए अपने सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान करें और इनके साथ आगे बढ़ें। अपने बच्चों को भी सांस्कृतिक मूल्यों से अवगत करवाएं।
विज्ञापन
इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि रामलीला केवल एक सांस्कृतिक आयोजन ही नहीं बल्कि धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा है। उल्लेखनीय है कि श्री सनातन धर्म मंदिर रामलीला कमेटी एवं श्री दुर्गा ड्रामेटिक क्लब की ओर से सनातन संस्कृति की मजबूती के लिए रामलीला की इस ऐतिहासिक परंपरा को जीवित रखते हुए समाज को भक्ति, मर्यादा और संस्कारों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।