फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The lawyer and his wife have applied for body donation.

Sonipat News: अधिवक्ता और दंपती ने शरीर दान के लिए किया आवेदन

Tue, 16 Dec 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The lawyer and his wife have applied for body donation.
फोटो 01- सोनीपत के गोहाना रोड पर पुलिस लाइन ​स्थित पक्षी विहार में समाज कल्याण शिक्षा समिति के
सोनीपत। तीन लोगों शरीर दान कर समाज को जागरूकता का संदेश दिया है। समाज कल्याण शिक्षा समिति की ओर से चलाई जा रही अंगदान व शरीर दान की मुहिम के माध्यम से एक अधिवक्ता व दंपती ने शरीर दान के लिए पुलिस लाइन स्थित पक्षी विहार में अपना आवेदन किया।
विज्ञापन

संस्था की ओर से अब तक कुल 1522 लोगों के शरीर दान के आवेदन भरे गए हैं। इनमें से 28 लोगों के शरीर दान करवाए जा चुके हैं। समिति के प्रधान आनंद कुमार ने बताया कि शरीर दान करने वालों में अधिवक्ता दिलबाग सिंह व पानीपत के गांव बिहोली के रतन सिंह व उनकी पत्नी किताबो शामिल हैं।
विज्ञापन

एएसआई पवन ने इन लोगों में जागरूकता लाने का कार्य किया। आनंद कुमार ने बताया कि पवन ने वर्ष 2016 में अंगदान दिवस पर समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अपने पूरे परिवार के साथ पूर्ण शरीर दान के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शरीर दान करना हमारे लिए जरूरी है। यह प्रयास युवाओं को अच्छा डॉक्टर बनने में सहायता प्रदान करेगा। युवाओं को चिकित्सक बनाने के लिए हमारी बॉडी ही एक असली किताब है।

उन्होंने बताया कि एक पूरा शरीर दान करने से 14 मेडिकल छात्र सफल चिकित्सक बनते हैं। जिन विद्यार्थियों को बॉडी नहीं मिलती है वह टीवी पर रिसर्च होते हुए देखते हैं। आनंद कुमार ने आह्वान किया कि वह मुहिम का हिस्सा बनें। इस दौरान हनुमान मंदिर के प्रधान रामसिंह त्यागी, देवी सिंह, जगबीर सिंह, वैष्णव, एएसआई पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed