फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The landlord was made unconscious after drinking intoxicants in coffee, the servant couple ran away after stealing ten lakh rupees and goods

मकान मालिक को कॉफी में नशीला पदार्थ पिला किया बेहाहोश, दस लाख रुपये व सामान चुराकर भागा नौकर दंपती

Mon, 06 Sep 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
The landlord was made unconscious after drinking intoxicants in coffee, the servant couple ran away after stealing ten lakh rupees and goods
अस्पताल में पीड़ित से मिलने पहुंचे सीएम के पूर्व मीडिया प्रभारी राजीव जैन। - फोटो : Sonipat
शहर के सेक्टर-15 में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के पिता को कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाकर नेपाल का रहने वाला नौकर दंपती दस लाख रुपये, लैपटॉप, आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गया। वारदात के समय पीड़ित कोठी में अकेले थे।
विज्ञापन

नौकर सीसीटीवी तोड़ने के साथ ही उसकी डीवीआर को भी चोरी कर ले गए। अस्पताल में पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 के रहने वाले सीए आतिश बत्रा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही नेपाल के जिला कैलाली के गांव सिंघाव निवासी रोहित व उसकी पत्नी नेहा को घरेलू कार्य के लिए रखा था। उन्हें मूलरूप से नेपाल फिलहाल सेक्टर-15 के रहने वाले राजू ने उनके घर काम के लिए भेजा था। वह शनिवार को अपनी मां, पत्नी व बहन के साथ दिल्ली काम से चला गया था। उनके पिता अशोक बत्रा घर पर थे। शनिवार शाम को उन्होंने अपने पिता का मोबाइल कई बार मिलाया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। उसके बाद वह देर रात घर पर पहुंचे। वहां पर दरवाजे खुले पड़े थे और नौकर घर पर नहीं थे। उसके पिता अशोक बत्रा पीछे वाले कमरे में बेहोश पड़े थे। उनके पास कॉफी का कप रखा था। सीसीटीवी टूटे हुए थे और डीवीआर गायब थी। घर से उसके पिता का मोबाइल, चार लैपटॉप, एक सोने का ब्रेसलेट, दो लेडीज अंगूठी और करीब दस लाख रुपये गायब मिले। उन्होंने पिता को तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने बची कॉफी को जांच के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के सीसीटीवी की फुटेज चेक कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को राजीव जैन ने निजी अस्पताल में अशोक बत्रा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की।
वर्जन
नशीला पदार्थ पिलाने के बाद घर से लाखों की नकदी, आभूषण व अन्य सामान चोरी करने की शिकायत मिली थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी का आरोप पीड़ित के घर काम करने वाले नेपाली दंपती पर लगा है। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed