फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The killing of a young man on the highway, 500 meters away from the police post

हाईवे पर युवक की हत्या, पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर मिला शव

Wed, 18 Aug 2021 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
The killing of a young man on the highway, 500 meters away from the police post
अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजनों से बातचीत करती पुलिस टीम। - फोटो : Sonipat
गोहाना(सोनीपत)। रोहतक के गांव लाखनमाजरा निवासी युवक की गोहाना में रोहतक-पानीपत हाईवे पर हत्या कर दी गई। उसका शव भैंसवान खुर्द पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर मिला। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव लाखनमाजरा निवासी जोगेंद्र ने बताया कि उसके भाई जितेंद्र उर्फ बिट्टू से उसकी मंगलवार रात करीब आठ बजे ही फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि वह गांव की ही एक युवती के साथ है और किसी काम से रोहतक जा रहे हैं। इसके बाद बुधवार सुबह उसे सूचना मिली की उसके भाई की गोहाना में रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित भैंसवान खुर्द पुलिस चौकी के 500 मीटर दूर हत्या की गई है। जोगेंद्र का कहना है कि उसने मौके पर पहुंचकर भी आसपास के ढाबा संचालकों से जानकारी जुटाई। ढाबा के कर्मचारियों ने उसे बताया कि रात को पुलिस की वर्दी में एक युवती जख्मी हालत में उनके पास आई और बताया कि हाईवे पर एक युवक का शव पड़ा है। ढाबा कर्मचारियों ने पुलिस को बताने को कहा तो युवती वहां से चली गई। जोगेंद्र का आरोप है कि उसके भाई की हत्या की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी का कहना
पुलिस को सड़क हादसे की सूचना मिली थी। बाद में युवती के बारे में जानकारी जुटाई गई तो वह भी घायल होने के बाद रोहतक पीजीआई गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि जितेंद्र पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था। युवती जितेंद्र का छुपने में सहयोग करती थी। जितेंद्र युवती को उसकी मां के पास गोहाना छोड़ने आ रहा था। उसके भाई ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -सतीश कुमार, जांच अधिकारी एवं भैंसवान पुलिस चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed