फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The jam was imposed when the power supply was disrupted due to burning of wires

Sonipat News: तार जलने से बिजली आपूर्ति ठप होने पर लगाया जाम

Sat, 28 Jun 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The jam was imposed when the power supply was disrupted due to burning of wires
फोटो 06: सोनीपत के सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में बिजली समस्या को लेकर जाम लगाए हुए वेस्ट रामनगर
सोनीपत। बिजली की बार-बार कटौती के बाद वेस्ट रामनगर में तार जलने पर शनिवार सुबह लोगों ने रोड जाम कर दिया। इसकी वजह से सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि बिजली कटौती की वजह से लोग परेशानी झेल रहे हैं। शनिवार रात को तार जल गए थे। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। सूचना मिलने के बाद बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कई दिन से क्षेत्र में कई घंटे तक बिजली नहीं आ रही है। गर्मी में अघोषित कट लगते रहते हैं। बिजली नहीं आने से लोग घर के काम भी समय पर नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या के बारे में वह बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। शनिवार रात बिजली लाइन में फाल्ट आने पर तार टूट गया। साथ ही मंडी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वेस्ट रामनगर में सुबह तक बिजली नहीं आई तो उन्होंने सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में रोड जाम कर दिया।
लोगों का कहना था कि बिजली संकट की वजह से पहले ही पानी की आपूर्ति कम हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। उनकी मांग है कि जल्द ही बिजली संबंधी समस्या का समाधान किया जाएगा।

सूचना मिलने के बाद मौके पर बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता अंग्रेज सिंह ने उन्हें जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। लोगों ने 15 मिनट में जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed