फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Jail Minister will inaugurate seven filling stations of the Jail Department in Sonipat today.

Sonipat News: सोनीपत से आज जेल विभाग के सात फिलिंग स्टेशन का लोकार्पण करेंगे जेल मंत्री

Sun, 28 Dec 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The Jail Minister will inaugurate seven filling stations of the Jail Department in Sonipat today.
फोटो :39 :सोनीपत में गोहाना रोड स्थित जिला कारागार के बाहर खोला गया जेल विभाग का फिलिंग स्टेशन।
सोनीपत। जेल विभाग की ओर से बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कदम उठाए जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद रविवार को प्रदेश के सात जेल परिसरों में स्थापित पेट्रोल पंपों का लोकार्पण जेल मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा सोनीपत से करेंगे। पेट्रोल पंपों का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा। इन पेट्रोल पंपों पर अच्छे आचरण वाले बंदियों की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में सबसे पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुरुक्षेत्र जेल परिसर में पेट्रोल पंप चालू किया गया था। जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि यह पहल कैदियों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कैदियों को काम करने का मौका मिलेगा, जिससे उनमें सुधार होगा। काम में व्यस्त रहने से जेल में अनुशासन बना रहता है और आपसी झगड़े भी नहीं होते। साथ ही उन्हें इस कार्य के बदले मेहनताना भी मिलेगा।
विज्ञापन

गोहाना रोड स्थित जिला जेल परिसर में सुबह 10 बजे जेल मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा सोनीपत के साथ-साथ करनाल, फरीदाबाद, हिसार, अंबाला, यमुनानगर और नूंह में स्थापित हुए पेट्रोल पंपों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान महानिदेशक, कारागार आलोक कुमार राय, जेल विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed