{"_id":"696a99be0522c9951500c43c","slug":"the-india-cup-squat-bench-press-and-deadlift-powerlifting-championship-begins-today-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148290-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: इंडिया कप स्कॉट, बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: इंडिया कप स्कॉट, बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप आज से
Sat, 17 Jan 2026 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड स्थित जिम में पत्रकारवार्ता के दौरान मौजूद ग्लोबल पावरलिफ्टिंग क
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर एवं ग्लोबल पावरलिफ्टिंग कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ली मार्शल का पहली बार भारत व सोनीपत पहुंचने पर नेचुरल स्ट्रांग पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष जुगल धवन व अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। फेडरेशन की ओर से 17 व 18 जनवरी को एटलस रोड स्थित रोटरी क्लब मिडटाउन परिसर में इंडिया कप स्कॉट, बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में शुक्रवार को ओल्ड डीसी रोड स्थित एग्जोटिक जिम में पत्रकारवार्ता की गई। फेडरेशन के अध्यक्ष जुगल धवन ने बताया कि इंडिया कप चैंपियनशिप का उद्देश्य पावरलिफ्टिंग खेल को देशभर में बढ़ावा देना है। उनका सपना है कि सोनीपत की धरा पर भी एक बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाए।
17 व 18 दिसंबर को सोनीपत में होने वाली चैंपियनशिप के सभी आयु वर्गों के प्रतिभागियों की सख्त हिदायत दी गई है कि वह प्रतिबंधित दवाओं के चक्कर न पड़कर चैंपियनशिप में भाग लें, अन्यथा उन्हें हमेशा के लिए ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है। इस दौरान भूपेंद्र सचदेवा, संजय, विकास कुमार, डॉ. राजेश यादव, किशोर कुमार, नसीर अहमद, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।