{"_id":"6af778aaeb4d6f3b6c0eae35","slug":"the-increasing-number-of-diabetes-patients-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163872-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मधुमेह के मरीजों की बढ़ रही संख्या, अस्पतालों में हर माह पहुंच रहे 2000 से अधिक रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मधुमेह के मरीजों की बढ़ रही संख्या, अस्पतालों में हर माह पहुंच रहे 2000 से अधिक रोगी
विज्ञापन
विश्व मधुमेह दिवस आज : नए मरीज भी बढ़े, अस्पताल में नियमित जांच और उपचार की सुविधा
चिकित्सकों की सलाह -संतुलित खानपान और रोजाना व्यायाम से मधुमेह के खतरे को किया जा सकता है कम
फोटो 16: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में उपचार कराने के लिए लगी मरीजों की लाइन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले में मधुमेह के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों में हर महीने 2000 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें पहले से मधुमेह से पीड़ित मरीजों के साथ नए मरीज भी शामिल हैं। बदलती जीवनशैली, खानपान की आदतें और शारीरिक गतिविधियों में कमी को इस बीमारी के प्रमुख जोखिम कारकों में गिना जाता है।
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने और समय पर जांच करवाने का संदेश दिया जा रहा है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच की गई। इस दौरान लोगों को बीमारी के लक्षण, बचाव और नियमित उपचार के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग का जोर खासकर 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की नियमित एनसीडी स्क्रीनिंग पर है, ताकि बीमारी का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सके।
समय पर जांच नहीं कराने से बढ़ सकती हैं परेशानियां
उप सिविल सर्जन (एनसीडी) डॉ. आशा सहरावत ने बताया कि मधुमेह को नजरअंदाज करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। लंबे समय तक ब्लड शुगर नियंत्रित नहीं रहने से हृदय रोग, किडनी की बीमारी, आंखों की रोशनी प्रभावित होने और नसों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित जांच करवाना और चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार जारी रखना जरूरी है।
विज्ञापन
इस वर्ष विश्व मधुमेह दिवस की थीम ‘अर्ली एक्शन ऑन डायबिटीज’ रखी गई है। इसका उद्देश्य बीमारी की समय पर पहचान और उसके जोखिम को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। फिजिशियन डॉ. सीमा के अनुसार नियमित शारीरिक गतिविधि, संतुलित खानपान और वजन पर नियंत्रण रखकर मधुमेह के खतरे को कम किया जा सकता है। लोगों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम या पैदल चलने, पौष्टिक भोजन लेने और मीठे व तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा तंबाकू और धूम्रपान से दूरी बनाए रखना भी जरूरी है।