फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The income from the Diwali fair will be spent on children's education.

Sonipat News: दिवाली मेले से मिली आय बच्चों की शिक्षा पर करेंगे खर्च

Tue, 30 Sep 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The income from the Diwali fair will be spent on children's education.
फोटो 01- सोनीपत के सेक्टर-12 ​स्थित सामुदायिक केंद्र में बैठक के दौरान मौजूद स्प्रेड स्माइल फाउ - फोटो : credit
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में आओ मिलकर मनाएं रोशनी का पर्व, मुस्कान के साथ संदेश के साथ स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय दिवाली मेला 3 से 5 अक्तूबर तक लगाया जाएगा। मेले में बच्चों से लेकर बड़ाें तक के लिए सामान उपलब्ध होगा। फाउंडेशन के संस्थापक नितिन जैन ने बताया कि मेले से प्राप्त आय का उपयोग आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा के लिए किया जाएगा। ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार की हस्त निर्मित वस्तुएं जैसे दीये, मोमबत्तियां, चित्र, ग्रीटिंग कार्ड्स, सजावटी सामान उपलब्ध होंगे। बच्चों व बड़ों के लिए खेल, स्वादिष्ट व्यंजन सहित विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

आत्मरंग प्रदर्शनी की होगी विशेष प्रस्तुति
नितिन जैन ने बताया कि इस वर्ष मेले में फाउंडेशन की ओर से विशेष प्रदर्शनी आत्मरंग प्रस्तुत की जाएगी। यह एक अनोखा अनुभव होगा। इसमें लोग अपनी भावनाओं को समझने व आत्मचिंतन का अवसर पाएंगे। प्रदर्शनी का उद्देश्य नई उम्मीद जगाना, सौहार्द व प्रेम को महसूस करना, सेवा के महत्व को समझना रहेगा। इसके अलावा तंबोला, ओपन माइक, गरबा नाइट, लकी ड्रॉ जैसे कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed