फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The importance of yoga asanas and pranayama was explained to the students.

Sonipat News: विद्यार्थियों को योग आसन व प्राणायाम का महत्व समझाया

Mon, 18 May 2026 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The importance of yoga asanas and pranayama was explained to the students.
फोटो : सोनीपत के गार्गी गुरुकुल गन्नौर में बाल संस्कार शिविर के दौरान प्रधानाचार्य अनुज त्यागी
गन्नौर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में गार्गी गुरुकुल गन्नौर में आयोजित बाल संस्कार शिविर में 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर में आचार्य छबील दास ने योग आसनों, जिला मंत्री यशवीर धामा ने प्राणायाम, संगठन मंत्री डाॅ. प्रेम ने दिनचर्या व अजीत कुंडू ने संतुलित भोजन के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला प्रधान मास्टर ओमप्रकाश ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि संस्कार पेड़ में पानी की तरह हैं, जैसे पेड़ को पानी मिलने से हरियाली आती है उसी प्रकार जीवन में संस्कार आने से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि बच्चे को उपहार न मिले तो वह एक दिन रोएगा, लेकिन संस्कार न मिले तो जीवन भर परेशान रहेगा। संस्कारों से जीवन सुंदर और सुखमय बनता है। प्रधानाचार्य अनुज त्यागी ने प्रसाद वितरण करवाया और सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed