{"_id":"66fa97c7982895c1f00ebac6","slug":"the-importance-of-voting-is-being-told-for-strengthening-democracy-sonipat-news-c-197-1-snp1002-125377-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए बताया जा रहा मतदान का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए बताया जा रहा मतदान का महत्व
Mon, 30 Sep 2024 07:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 30 Sep 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत में स्वीप अभियान के तहत ई-रिक्शा पर फ्लेक्स लगाते कर्मचारी। स्रोत : सूचना विभाग
सोनीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वीप अभियान की जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंकिता चौधरी ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य 5 अक्तूबर को सौ फीसदी मतदाता अपने मत का प्रयोग करें, ताकि देश में मजबूत लोकतंत्र स्थापित किया जा सके।
अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने कहा कि मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए सोनीपत, गन्नौर, गोहाना व खरखौदा शहर में ऑटो व ई-रिक्शा पर फ्लेक्स लगाए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को मतदान करने के लिए छुट्टी दी गई है, ताकि सभी कर्मचारी वोट डाल सके। औद्योगिक इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें मतदान करने की शपथ दिलाई जा रही है। इस पहल के तहत विद्यार्थियों को स्कूलों में सिखाया जा रहा है कि मतदाता सूची में नाम कैसे जांच सकते हैं।
इस गतिविधि का उद्देश्य परिवार को जागरूक करना और सभी को मतदान के महत्व से अवगत कराना है। विद्यार्थी पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। वहीं गांवों में जागरूकता फेरी निकाल ग्रामीणों को वोट डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है।