फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The hymns of Ganpati Bappa captivated the hearts of the devotees.

Sonipat News: गणपति बप्पा के भजनों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

Sun, 24 Sep 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 24 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
The hymns of Ganpati Bappa captivated the hearts of the devotees.
फोटो 41- जीवन नगर में श्री गणेश महोत्सव के दौरान भगवान गणेश के भजनों पर झूमते भक्त। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर जीवन नगर में आयोजित श्री गणेश महोत्सव के पांचवें दिन श्री गणेश पूजा धूमधाम से की गई। प्रथम गणेश महोत्सव का आयोजन हंस वाहिनी महिला मंडल, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर समिति एवं हनुमान मंदिर कीर्तन मंडली के सदस्यों की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
सुबह के समय जहां विशेष पूजा आरती का आयोजन किया गया, वहीं शाम के समय भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गायक सनी धीर और गायक मोनू मनचंदा ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। भजन संध्या में मुख्य अतिथि नगर पार्षद संगीता सैनी एवं समाजसेवी विनोद छाबड़ा रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में हंस वाहिनी महिला मंडल की सदस्य मीनाक्षी सिंह टंडन, सरिता मिश्रा, कुसुम, मंजू शर्मा, सीमा गुप्ता, नीलम यादव ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के आयोजन से आसपास का माहौल भी भक्तिमय हो गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के उप प्रधान पूर्णचंद अरोड़ा, वेद सिंह टंडन, सह सचिव कुलदीप कुमार, लक्ष्मी नारायण, विक्की बवेजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही गंज बाजार में श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसाइटी की ओर से भंडारा लगाया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से गणपति महोत्सव के दौरान संकीर्तन किया गया।

फोटो 41- जीवन नगर में श्री गणेश महोत्सव के दौरान भगवान गणेश के भजनों पर झूमते भक्त। संवाद

फोटो 41- जीवन नगर में श्री गणेश महोत्सव के दौरान भगवान गणेश के भजनों पर झूमते भक्त। संवाद

फोटो 41- जीवन नगर में श्री गणेश महोत्सव के दौरान भगवान गणेश के भजनों पर झूमते भक्त। संवाद

फोटो 41- जीवन नगर में श्री गणेश महोत्सव के दौरान भगवान गणेश के भजनों पर झूमते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed