फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The houses of six villages will be repaired with Rs. 3.82 crores.

Sonipat News: 3.82 करोड़ से पक्की होंगी छह गांवों की फिरनियां

Thu, 28 Sep 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The houses of six villages will be repaired with Rs. 3.82 crores.
सोनीपत। जिले के छह गांवों की फिरनियों को जल्द पक्का किया जाएगा। पहले चरण में छह गांवों की फिरनियों को पक्का करने के लिए 3.82 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। इसके बाद अन्य गांवों के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। फिरनी पक्की होने के बाद ग्रामीणों को फायदा मिल सकेगा। इसके बाद 10 हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में भी जर्जर हो चुकी फिरनियों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन


सोनीपत जिले में गांव बड़वासनी, जाखौली, जागसी, चिटाना, मोहाना व खानपुर कलां की फिरनी पक्की करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरकार ने निर्देश दिए थे कि 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में फिरनियों को पक्का किया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग को आदेश देकर जिला परिषद के सीईओ को विकास कार्यों के लिए प्रभारी बनाया गया था। हालांकि इससे पहले गांवों में विकास कार्यों को अधिकतर पंचायत ही करवाती थी, लेकिन अब कामों का वर्गीकरण कर अलग-अलग विभागों के तहत काम करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


चिटाना में सबसे अधिक व बड़वासनी में सबसे कम खर्च

पंचायती राज विभाग के तैयार किए गए प्रस्ताव के तहत छह गांवों में फिरनियों को पक्का करने के लिए कुल 382.61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस रकम में सबसे अधिक खर्च चिटाना गांव की फिरनी पर होगा। वहां 153.11 लाख रुपये खर्च होंगे। खानपुर कलां की फिरनी पर 114.10 लाख, जागसी गांव की फिरनी पर 43.30 लाख, मोहाना में 35.42 लाख, जाखौली में 22.35 लाख व बड़वासनी में 14.33 लाख रुपये खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

गांवों में फिरनियों को पक्का किया जाना है। इसके लिए शुरुआत में पांच हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों को शामिल किया जा रहा है। छह गांवों में 3.82 करोड़ रुपये खर्च कर फिरनियों को पक्का किया जाएगा। 10 हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में जर्जर फिरनियों की मरम्मत की जाएगी।

सुशील कुमार मलिक, सीईओ, जिला परिषद, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed