{"_id":"5866a9d04f1c1b132ceed5e4","slug":"the-hoopla-mnega-new-year-in-jail-sp-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंग किया तो जेल में मनेगा नववर्ष : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड़दंग किया तो जेल में मनेगा नववर्ष : एसपी
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। हुड़दंग करते पकड़े जाने पर जेल के अंदर ही नया वर्ष मनाना होगा। इसको लेकर पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसपी अश्विन शैणवी ने इस संबंध में सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही उनकी सीमा में आने वाले सभी होटलों व ढाबों पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि अगर कोई शराब पीकर सड़क पर हुड़दंग करता है या आम लोगों को परेशानी पहुंचाता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाए।
यहां करें शिकायत
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कोई भी परेशानी होने पर महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 व 100 नंबर पर फोन कर सकती हैं। वहीं, हुड़दंग की स्थिति में डीएसपी मुख्यालय के मोबाइल नंबर 8053882122, डीएसपी खरखौदा- 8053882444, डीएसपी गन्नौर के मोबाइल नंबर 8053882303, डीएसपी गोहाना के नंबर 8053882304, कुंडली थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 8053882336, राई थाना प्रभारी के नंबर 8053882333, मुरथल थाना प्रभारी के नंबर 8053882331, गन्नौर थाना प्रभारी के नंबर 8053882328, थाना प्रबंधक शहर गोहाना के मोबाइल नंबर 8053882344 पर शिकायत दी जा सकती है।