फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The history of the freed and nomadic tribes is full of bravery

Sonipat News: विमुक्त एवं घुमंतू जाति का इतिहास वीरता से भरा

Mon, 01 Sep 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The history of the freed and nomadic tribes is full of bravery
सोनीपत। विमुक्त एवं घुमंतू जाति का इतिहास वीरता से भरा है, इनकी वीरता से घबराकर अंग्रेजों ने 1871 में इन जातियों पर क्रिमिनल ट्राइबल एक्ट लागू कर दिया था। जिससे उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। आजादी के पांच साल बाद 31 अगस्त 1952 को इन जातियों को क्रिमिनल ट्राइबल एक्ट से मुक्त घोषित किया गया।
विज्ञापन

यह बात विमुक्त एवं घुमंतू जाति सलाहकार समिति के पूर्व चेयरमैन एवं मेयर राजीव जैन ने विमुक्ति दिवस के अवसर पर कही। मेयर ने कहा कि अंग्रेजी शासन में इन जातियों का युवक 12 वर्ष का होते ही थाने में हाजिरी देता था और इधर-उधर जाने के लिए अंग्रेजों से पास लेना पड़ता था। यह गुलामी की पराकाष्ठा थी।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि सरकार ने इन जातियों के कल्याण के लिए सलाहकार समिति की अनुशंसा पर बोर्ड का गठन किया और सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक उत्थान के लिए प्रयास शुरू हुए। इस दौरान अजय राठौर, मनोनीत निगम पार्षद चरण सिंह जोगी, महेंद्र सिंह, सुभाष, धीर सिंह, अजित, प्रवीन, विकास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed