फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Health Department and Vigilance will investigate the irregularities in the tender process.

Sonipat News: टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की स्वास्थ्य विभाग और विजिलेंस करेगी जांच

Wed, 03 Jun 2026 08:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Jun 2026 08:54 AM IST
विज्ञापन
The Health Department and Vigilance will investigate the irregularities in the tender process.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नागरिक अस्पताल में दवाइयों एवं टीबी विभाग से संबंधित टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग और विजिलेंस जांच करेंगी। इसके लिए विभाग की ओर से संयुक्त जांच समिति का गठन किया गया है। इसके लिए 23 जून को स्थानीय अधिकारियों को दस्तावेजों के साथ पंचकूला बुलाया है।
अन्याय के विरुद्ध-न्याय युद्ध अभियान के संयोजक देवेंद्र गौतम ने बताया कि महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा द्वारा जारी पत्र के अनुसार उनकी शिकायत के आधार पर एक संयुक्त जांच समिति गठित की गई है तथा मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

साथ ही पत्र में यह भी उल्लेख है कि संबंधित प्रकरण में राज्य सतर्कता (विजिलेंस) विभाग से भी जांच करवाने की मांग की गई है। उन्होंने मांग की कि गठित संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट जांच के बाद सार्वजनिक की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य विजिलेंस विभाग की ओर से स्वतंत्र जांच करवा कर सार्वजनिक की जाए। संबंधित टेंडरों का तकनीकी एवं वित्तीय ऑडिट कराया जाए। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं फर्मों पर नियमानुसार कार्रवाई हो। जांच पूरी होने तक विवादित मामलों से जुड़े निर्णयों की समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed